फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   life sacrificed for ganga and flag : Uma bharti

गंगा-तिरंगा की खातिर सब कुछ किया न्योछावर : उमा भारती

Thu, 19 Sep 2019 06:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 19 Sep 2019 06:06 AM IST
विज्ञापन
life sacrificed for ganga and flag : Uma bharti
उमा भारती(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि महंत अवेद्यनाथ के आह्वान पर गंगा और तिरंगा के खातिर मैंने अपने आप को न्योछावर कर दिया। मैंने अपने दरवाजे से बरात लौटा दी। महंत अवेद्यनाथ से दीक्षा लेना चाहती थी पर नहीं ले पाई। विजया राजे सिंधिया मेरी मां की तरह थीं। उनके कहने पर अमरकंटक में जाकर दीक्षा ली। अवेद्यनाथ को अपना गुरू और आदर्श मानती हूं। ऐसा संत नहीं देखा। वह वायु की तरह शीतल थे।
विज्ञापन


उमा भारती ने बताया कि 1992 में जब उन्होंने सन्यास लिया तब वे दूसरी बार सांसद थीं। महंत अवेद्यनाथ ने कहा था कि उनके वहां स्त्री-पुरुष दोनों को समान सम्मान मिलता है। योगी आदित्यनाथ जब पहली बार सांसद बने थे तब वह कम उम्र के थे और मैं अटल सरकार में मंत्री थी। योगी आदित्यनाथ अपने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर आते थे। कहा कि गंगा जीवन की धारा है, वह अविरल निर्मल बहती रहे इसके लिए उन्होंने प्रयास किया है। उसकी राह में रोड़े को हटाने के लिए प्राणों का बलिदान भी देना पड़े तो वह दे देंगी। योगी के नेतृत्व में अविरल निर्मल गंगा बहती रहेगी।
विज्ञापन


उमा ने बताया कि जब योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय हुआ तो सबसे पहले उन्हें सूचना मिली। वह खुशी से झूम उठीं। खबर सुन उन्होंने कहा था कि योगी का मुख्यमंत्री बनना वामपंथियों के मुंह पर तमाचा होगा। बोलीं कि आज प्रदेश जिस तेजी से विकास के पथ पर बढ़ रहा है, कहा जा सकता है कि उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन कर रहेगा। अब मंदिर निर्माण के लिए आंदोलन की जरूरत नहीं पड़ेगी। जहां रामलला विराजमान हैं वहां मंदिर अवश्य बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed