{"_id":"5d91090d8ebc3e93b31a6a7e","slug":"eve-teasing-and-arrested-gorakhpur-city-news-gkp3236359141","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को परेशान करने वाले शोहदे को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा को परेशान करने वाले शोहदे को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा को परेशान करने वाला शोहदा गिरफ्तार
गोरखपुर। तिवारीपुर इलाके की छात्रा को परेशान करने वाले शोहदे को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान आजमगढ़ के जहानाबाद निवासी आबू ओवेद उर्फ शाहरुख के रूप में हुई। तिवारीपुर इंस्पेक्टर सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी युवक छात्रा के मोबाइल फोन पर अश्लील मैसेज और फोटो भेजकर परेशान कर रहा था। उसकी धमकी से परेशान होकर छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया था। शनिवार को पुलिस छात्रा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश कर रही थी। साइबर सेल से युवक की पहचान होने के बाद पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक आठ में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा के मोबाइल फोन पर महीने भर पहले अनजान नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने अपना नाम शाहरुख उर्फ साहिल बताया। इसके बाद वह बराबर फोन करने लगा। उसने छात्रा की फोटो अपने मोबाइल में रख ली। इसके बाद फोटो के साथ छेड़छाड़ करते हुए अश्लील तस्वीरें भेजने लगा। परेशान छात्रा ने जब अपना नंबर बंद कर दिया तो शोहदे ने मुहल्ले के लोगों के मोबाइल पर अश्लील फोटो भेजने शुरू कर दिए। पीड़िता ने इस मामले में एसएसपी से शिकायत की तो उन्होंने साइबर सेल को जांच सौंपी थी। पकड़े गए शोहदे को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।