फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Entrance exam of MMMUT held

मैथ ने बढ़ाई टेंशन, केमिस्ट्री से राहत

Thu, 18 May 2017 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 18 May 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
Entrance exam of MMMUT held
परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी। - फोटो : Amar Ujala
मदन मोहन मालवीय टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एमएमएमयूटी) की बीटेक प्रवेश परीक्षा में मैथमेटिक्स का पेपर टफ रहा। सवाल और जवाब काफी लंबे बताए गए। इस कारण सवालों को हल करने में समय लगा। केमिस्ट्री ने विद्यार्थियों को कुछ राहत जरूर दी। ज्यादातर विद्यार्थियों ने केमिस्ट्री के पेपर को आसान बताया। फिजिक्स का पेपर भी आसान बताया गया। हालांकि माइनस मार्किंग के कारण परीक्षार्थियों को सावधानी बरतनी पड़ी।
विज्ञापन


केमिस्ट्री में मैगनेटिक बिहेवियर, हाईब्रिडाइजेशन और आर्गेनिक स्टेबिलिटी से जुड़े आसान सवाल पूछे गए थे। फिजिक्स में कैलकुलेशन से जुड़े सवाल नहीं पूछे गए, जोकि टफ माने जाते हैं। मैथ में कैलकुलेशन से संबंधित सवाल उलझाने वाले रहे। 600 नंबरों के पेपर में अभ्यर्थियों से 150 सवाल पूछे गए। हर सेक्शन से 50-50 सवाल आए। हर सही जवाब के लिए चार नंबर निर्धारित किए गए थे, वहीं एक गलत जवाब पर सही आंसर से एक नंबर काटने की व्यवस्था रखी गई। 
विज्ञापन


33 केंद्रों पर हुई परीक्षा
प्रवेश परीक्षा के लिए गोरखपुर सहित यूपी के 10 शहरों आगरा, मेरठ, नोएडा, बरेली, झांसी, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी और इलाहाबाद में 33 केंद्र बनाए गए थे। 24 हजार छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था लेकिन पांच फीसदी ने पेपर छोड़ दिया। शहर में 11 केंद्र बनाए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  
सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम 
परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र, पेन और पेंसिल लेकर ही आने की अनुमति दी गई थी। परीक्षा में आसपास के जिलों से भी विद्यार्थी पहुंचे थे। सभी ने अपने प्रवेश को लेकर उम्मीद जताई है। वहीं एमटेक और पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा 28 मई को होगी।


चार पालियों में हुई प्रवेश परीक्षाएं
पांच विषयों की प्रवेश परीक्षा चार पालियों में कराई गई है। बीटेक के पेपर सुबह 7 से 10:30 बजे, बीटेक लेटरल इंट्री (सीधे सेकेंड ईयर में एडमिशन) और बीएससी इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा दोपहर 12 से 1:30 बजे, एमसीए की दोपहर 2:30 से 4 बजे तक, एमबीए की प्रवेश परीक्षा शाम 4:30 से 6 बजे तक कराई गई। 

ये बोले विद्यार्थी
 टफ  रहा मैथ

मैथेमेटिक्स के सवालों ने परेशान किया। सवाल टफ और लंबे थे, जिसे हल करने में कठिनाई हुई।
- भाविका, शाहपुर

माइनस मार्किंग का ख्याल 
पेपर हल करने के दौरान माइनस मार्किंग का ख्याल रखा। तुक्का नहीं मारा। फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ का पेपर सावधानी से हल किया है। 
-अंबरीश नाथ मिश्रा, महाराजगंज

120 सवालों का दिया जवाब
फिजिक्स, केमिस्ट्री और फिजिक्स के 120 क्वेश्चन हल किए हैं। मैथ के कुछ क्वेश्चन छूट गए। 
- कृष्णा गुप्ता, रुस्तमपुर
  

के‌‌‌म‌िस्‍ट्री अासान थ्‍ाा
केमिस्ट्री में मैगनेटिक बिहेवियर के क्वेश्चन बेहद आसान थे। इसे आसानी से हल कर दिया। 
- खुशी श्रीवास्तव, शिवपुर साहबाजगंज  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed