{"_id":"58becd7e4f1c1bd71adc5582","slug":"entrance-exam-for-m-tech-and-ph-d-of-mmmut-will-be-held-on-28th-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमटेक और पीएचडी प्रवेश परीक्षा 28 मई को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमटेक और पीएचडी प्रवेश परीक्षा 28 मई को
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 08 Mar 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय।
- फोटो : Amar Ujala
एमएमएमयूटी ने एमटेक और पीएचडी पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव कर दिया है। अब यह परीक्षा 28 मई को होगी।
एमएमएमयूटी के शैक्षणिक सत्र 2017-18 के बीटेक, एमटेक, एमबीए, एमसीए एवं पीएचडी में प्रवेश के लिए 17 मई को परीक्षा तिथि निर्धारित की गई थी। लेकिन इसी दौरान कुछ विश्वविद्यालयों में बीटेक अंतिम वर्ष की सेमेस्टर परीक्षाएं आयोजित होनी हैं। ऐसे में इन विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों ने एमएमएमयूटी प्रशासन से एमटेक और पीएचडी पाठ्यक्रमों के प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव की मांग की थी।
रजिस्ट्रार ने बताया कि विद्यार्थियों की मांग को उचित पाते हुए यूनिवर्सिटी ने एमटेक और पीएचडी के लिए पूर्व निर्धारित शहर लखनऊ में आयोजित प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव कर दिया है। अब यह परीक्षा 28 मई को लखनऊ में ही पूर्व निर्धारित समय पर ही होगी। उन्होंने बताया कि बीटेक, एमबीए व एमसीए पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षाएं 17 मई को ही होंगी। 10 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.mmmut.ac.in पर विस्तृत जानकारी देखी जा सकती है।