{"_id":"5dd954638ebc3e54ea681319","slug":"entire-family-involved-in-the-drug-trade-is-in-the-custody-of-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के कारोबार में लिप्त पूरा कुनबा पुलिस की गिरफ्त में, कर रहे थे मादक पदार्थ बेचने का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के कारोबार में लिप्त पूरा कुनबा पुलिस की गिरफ्त में, कर रहे थे मादक पदार्थ बेचने का काम
Sat, 23 Nov 2019 09:16 PM IST
Avdhesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sat, 23 Nov 2019 09:16 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
इण्डो-नेपाल बार्डर पर मादक पदार्थ की तस्करी को लेकर कुख्यात 25 हजार के इनामी बदमाश हबीब को निचलौल पुलिस ने दबोच लिया है। बता दें कि पिछले हफ्ते सोनौली कोतवाली पुलिस ने उसकी पत्नी और तीन बच्चों को करोड़ो की हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। हबीब पर पहले से जनपद के विभिन्न थानों में 15 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिले के फरेंदी तिवारी का निवासी है l
क्षेत्राधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि उन्हें मुखबिर की सूचना मिली कि हबीब निवासी फरेंदी तिवारी कैलाश नगर सोनौली नेपाल की तरफ से भारत मे प्रवेश कर रहा है। सूचना मिलते ही निचलौल पुलिस की एक टीम बताए गए रास्ते पर पहुंचकर निगरानी करने लगी। इसी बीच क्षेत्र के झुलनीपुर बार्डर से निचलौल मार्ग पर स्थित अमड़ी पुल के पास शाम करीब साढ़े चार बजे उसे दबोचा गया।
तलाशी लेने पर उसके पास के झोले से एक किलो चरस बरामद हुआ। सीओ ने बताया कि हबीब पत्नी और बच्चों की गिरफ्तारी के दौरान फरार हो गया था। एसएसबी व सोनौली इंस्पेक्टर की टीम ने संयुक्त रूप से 16 नवंबर को वार्ड नंबर पांच में हबीब मोहम्मद के घर पर दबिश देकर भारी मात्रा में हेरोइन को बरामद किया।
विज्ञापन
साढ़े चार करोड़ रुपये की हिरोइन मौके पर पकड़ी गई। इस दौरान पुलिस ने हबीब की पत्नी जहरून निशा, उनके तीन बच्चे रमजान मोहम्मद, हद्दीश मोहम्मद, सद्दीश मोहम्मद को गिरफ्तार किया। दबिश के दौरान हबीब पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।
तभी से पुलिस को उसकी तलाश थी। इसबीच वह बार्डर लांघने की फिराक में था लेकिन उसे दबोचने में हमें सफलता मिली हैं। उन्होनें बताया कि हबीब की गिरफ्तारी से सरहद पर नशीले पदार्थों की तस्करी को नियंत्रण करने में काफी मदद मिलेगी।