फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   end in ex ray plet

एक्सरे प्लेटें खत्म होने से मरीज पेरशान

Fri, 28 Oct 2016 08:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 28 Oct 2016 08:33 PM IST
विज्ञापन
end in ex ray plet
मेडिकल कॉलेज
मेडिकल कॉलेज में बीते करीब पंद्रह दिनों से एक्सरे मरीजों की मुसीबत बढ़ा रही है। डिजिटल प्लेटें खत्म होने की वजह से मरीजों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। सामान्य मरीज तो फिर भी सिर्फ आर्थिक नुकसान उठा रहे हैं मगर ऑपरेशन वाले मरीजों का दर्द बढ़ ही जा रहा है। कई मरीज तो ऐेसे भी है, जिनके ऑपरेशन से चंद घंटे बाद ही एक्सरे की जरूरत पड़ जा रही है और बाहर तक तीमारदार उन्हें जैसे तैसे ले जा रहे हैं।
विज्ञापन


महराजगंज छपवां की रहने वाली 55 वर्षीय रामरती देवी के  दाएं पैर का ऑपरेशन हुआ है। डॉक्टर ने शुक्रवार को उन्हें डिजिटल एक्सरे कराने की सलाह दी। बोला कि एक्सरे देखकर ही हड्डी का अंदाजा लगेगा और प्लास्टर होगा। इसके बाद तीमारदार स्ट्रेचर लेकर मेडिकल कॉलेज के एक्सरे कक्ष में पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद उन्हें प्लेट खत्म होने की बात बताई गई। इसके बाद तीमारदार गेट के बाहर स्थित एक प्राइवेट डायग्नोसिस्टक सेंटर ले गए और एक्सरे करवाया। रामरती देवी सिर्फ एक उदाहरण है। इस तरह से रोजाना कई मरीजों को सांसत झेलनी पड़ रही है। एसआईसी डॉ. एके  श्रीवास्तव का कहना है कि प्लेट के लिए ऑर्डर भेजा जा चुका है, जल्द ही प्लेट आ जाएगी, इसके बाद मरीजों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed