फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   encounter between up police and criminals in kushinagar

कुशीनगर में पुलिस और कैशवैन लूटकांड के बदमाश में मुठभेड़, गोली लगने से लुटेरा घायल

Mon, 15 Apr 2019 10:06 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 15 Apr 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
encounter between up police and criminals in kushinagar
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के परागपुर गांव के पास सोमवार तड़के मुठभेड़ में कैशवैन लूटकांड के आरोपी अमित कुमार राय उर्फ फौजी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम था। मुठभेड़ में लुटेरे के पैर में गोली लगी है। 
विज्ञापन


स्वाट टीम प्रभारी सुनील कुमार राय भी घायल हुए हैं। उनके हाथ में गोली लगी है। अमित के पास से बाइक, 38 बोर का रिवाल्वर और कारतूस बरामद हुआ है।   

एसपी राजीव नारायन मिश्र ने बताया कि दस दिसंबर को हाटा में रेडियंट कंपनी के कैशवैन से 1 .71 करोड़ की लूट हुई थी। इस मामले में बिहार के गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र के नया गांव निवासी अमित कुमार राय उर्फ फौजी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि वह बिहार निवासी अपने एक दोस्त के साथ देवरिया होते हुए कुशीनगर आने वाला है। जानकारी मिलते ही स्वाट टीम और हाटा कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई। सोमवार तड़के संयुक्त टीम ने देवरिया-हाटा मार्ग पर परागपुर के पास बाइक सवार अमित को रोकने की कोशिश की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से चलाई गई गोली उसके दाहिने पैर के घुटने में लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा और पुलिस ने उसे धर दबोचा। इस दौरान मौका पाकर उसका साथी भाग निकला। मुठभेड़ में स्वाट टीम प्रभारी के दाहिने हाथ में गोली लगी है। 

पुलिसकर्मी घायल लुटेरे और स्वाट टीम प्रभारी को तत्काल सीएचसी हाटा ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एडीजी गोरखपुर ने लूटकांड के आरोपी अमित पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था। 

पूछताछ में लुटेरे ने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। साथ ही उसने मुखबिर का भी नाम बताया है। अमित के खिलाफ बिहार के कई थानों में लूट, डकैती, हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी, बंधक बनाने, आर्म्स एक्ट, जालसाजी, मारपीट के मामले में 12 मुकदमे दर्ज हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed