फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Encounter between police and animal traffickers one smuggler injured 

पुलिस और पशु तस्करों में बीच मुठभेड़, एसओ व एक तस्कर को लगी गोली

Sat, 02 Nov 2019 03:00 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीरनगर Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 02 Nov 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
Encounter between police and animal traffickers one smuggler injured 
मुृठभेड़ में घायल तस्कर - फोटो : Amar Ujala

शनिवार को धनघटा पुलिस और पशु तस्करों के बीच में मुठभेड हुआ।जिसमें तस्करों की गोली से एसओ धनघटा घायल हो गए। जबकि पुलिस की जबाबी फायरिंग में एक तस्कर को भी गोली लगी। एसओ और तस्कर को दाहिने पैर के घुटने के नीचे गोली लगी है। मौके से पुलिस ने 315 बोर का तमंचा व कारतूस भी बरामद किया। इसके अलावा पुलिस ने मौके से तस्करों की बिना नंबर की सफेद रंग की बोलेरो और ट्रक में लदे 20 गोवंशीय पशुओं के साथ चालक को पकड़ लिया। जबकि दो तस्कर भागने में सफल हो गए।

विज्ञापन


घटना की सूचना पर एसपी,एसपी,सीओ समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल एसओ और तस्कर को सीएचसी मलौली पहुंचाया,जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अंबेडकरनगर जिले की ओर से शनिवार को बिड़हरघाट पुल से होकर ट्रक में लदे गोवंशीय पशु धनघटा की ओर ले जाए जा रहे थे। रेकी के लिए ट्रक के आगे- आगे तस्करों की एक बोलेरों भी चल रही थी।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर बिडहर घाट चौकी की पुलिस ने ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो तस्करों की दोनों गाडियां आगे निकल गई। बिडहर घाट चौकी पुलिस की सूचना पर प्रजापतिपुर के पास थाने की गाडी के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे एसआई विवेकानंद ने अपने सहयोगियोंं के साथ तस्करों की गाडियों को रोकने का प्रयास किया। सफेद रंग की बोलेरों सवार तस्करों ने पुलिस की गाडी में टक्कर मारते हुए आगे निकल गए। जबकि ट्रक में मौजूद तस्कर ने पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया। तस्करों की फायरिंग में वहां पुलिस बाल- बाल बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने घेरेबंदी करके ट्रक चालक मशरुफ अहमद पुत्र अजीज निवासी सूफीगढ़ थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किया। ट्रक समेत 20 गोवंशीय पशुओं को भी कब्जे में ले लिया। इधर सूचना पर एसओ धनघटा रणधीर मिश्र,एसओ महुली प्रदीप सिंह और स्वाट टीम प्रभारी करूणा पांडेय ने सफेद रंग की बोलेरों से भागे तस्करों का पीछा किया। क्षेत्र के जिगिना गांव के पास तस्करों और पुलिस के बीच आमने- सामने की मुठभेड हो गई।

तस्करों की तरफ से की गई फायरिंग में एसओ धनघटा रणधीर मिश्रा घायल हो गए। जबकि पुलिस की जबाबी फायरिंग में गोली लगने से सूफीगढ़ थाना अहिरौला जनपद आजमगढ़ का रहने वाला तस्कर गालिम अहमद पुत्र शौकत अली घायल हो गया। एसओ और तस्कर के दाहिने पैर के घुटने में गोली लगी। जबकि दो तस्कर भागने में सफल हो गए। बाद में सूचना पर एसपी ब्रजेश सिंह,एएसपी असित श्रीवास्तव ,सीओ संदीप वर्मा,कोतवाल खलीलाबाद अजय कुमार सिंह,एसओ दुधारा गौरव सिंह आदि पहुंच गए।

पुलिस ने घायल एसओ और तस्कर को पहले सीएचसी मलौली पहुंचाया,जहां से डॉक्टरों ने दोनों लोगों को को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि भागे बदमाश की पहचान सफीक अहमद निवासी सूफीगढ थाना अहिरौला और आजमगढ़ जिले के ही दीदारगंज क्षेत्र के रहने वाले वसीम अहमद के रूप में हुई है। पकड़े गए तस्कर सूफीगढ़ ,अहिरौला जनपद आमजगढ के तस्कर मशरुफ अहमद से पूछताछ हो रही है।


मौके से ट्रक में लदे 20 गोवंशीय पशु, बिना नंबर की बोलेरों , 315 बोर का तमंचा ,कारतूस आदि बरामद हुआ है। एसपी ब्रजेश सिंह ने बताया कि दो बार पुलिस और तस्करों के बीच मुठभेड हुआ। दूसरी बार के मुठभेड में तस्कर की गोली से एसओ रणधीर मिश्रा और पुलिस की गोली से तस्कर गालिम घायल हो गया। इस मामले में पुलिस कार्रवाई करने में जुट गई है। जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धनघटा और स्वाट टीम को लगाया गया है। जल्द ही फरार दोनों आरोपी भी पकड़ लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed