{"_id":"58b1ac614f1c1b1b4bb2490c","slug":"employees-doing-eelction-duty-cast-their-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"600 से अधिक मतदान कार्मिकों ने डाले वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
600 से अधिक मतदान कार्मिकों ने डाले वोट
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 26 Feb 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में कला संकाय भवन पर वोट डालने के लिए डाक मत पत्र लेते कर्मचारी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतदान के प्रति चुनाव में तैनात कर्मचारियों में भी खूब उत्साह दिखाई पड़ रहा है। शनिवार से शुरू हुए अंतिम चरण के चार दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन 600 से अधिक मतदान कार्मिकों ने पोस्टल मत के जरिए अपने पसंद के उम्मीदवारों को वोट दिया। ये सभी पोस्टल मद कलेक्ट्रेट स्थित डबल लॉक में रखे जाएंगे और मतगणना वाले दिन ईवीएम में पड़े मतों की गिनती के बाद विधान सभावार इन्हें भी उसमें जोड़ दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि तकरीबन सभी विधानसभाओं में सौ से डेढ़ सौ मत पड़े हैं।
कर्मचारियों को प्रशिक्षण दे रहे निदेशक बचत बीएन मिश्र का कहना है कि 28 फरवरी तक मतदान में लगे कर्मचारियों की ट्रेनिंग चलेगी। इस दौरान कोई भी मतदान कर्मचारी वोटिंग कर सकता है। कर्मचारियों की वोटिंग के लिए कला संकाय में व्यवस्था की गई थी। अलग-अलग कक्ष में विधानसभाओं के कर्मचारियों के लिए वोट देने का व्यवस्था की गई थी। वहीं प्रशिक्षण के तहत शनिवार को पीठासीन अधिकारी के अलावा मतदान कार्मिक प्रथम, द्वितीय और तृतीय को पोलिंग पार्टियों की रवानगी से लेकर बूथों पर पहुंचने, मतदान के पहले मॉक पोल, प्रत्येक दो घंटे पर मैसेज करने और स्ट्रांग रूम में ईवीएम जमा करने समेत हर तरह की जानकारी दी गई।