फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Employee of Dharamshala raen basera dismissed

धर्मशाला रैन बसेरे का कर्मचारी हटाया गया

Fri, 15 Jan 2016 08:28 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Jan 2016 08:28 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला बाजार स्थित रैन बसेरे में लगातार मिल रही गड़बड़ियों की शिकायत पर नगर आयुक्त के आदेश पर यहां के कर्मचारी को हटा दिया गया है। वह बृहस्पतिवार देर रात शहर के रैन बसेरों की हकीकत जानने निकले थे। इस दौरान उन्हें अधिकांश रैन बसेरे खाली नजर आए।
विज्ञापन


धर्मशाला बाजार स्थित रैन बसेरे से लगातार गड़बड़ी की शिकायत मिल रही थी। पिछले दिनों यहां एक शादी समारोह आयोजित किया गया था। ऐसा ही हाल शहर के कुछ दूसरे रैन बसेरे का भी था। इसी की पड़ताल करने नगर आयुक्त बृहस्पतिवार रात करीब एक बजे निकले। धर्मशाला बाजार स्थित रैन बसेरे के निरीक्षण के दौरान उसमें पुराने और फटे हुए कंबल मिले। नगर आयुक्त ने जब इस संबंध में वहां के कर्मचारी से जानकारी लेनी चाही तो उसने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर ही सवाल खड़े कर दिए।
विज्ञापन


इससे नाराज नगर आयुक्त ने निगम के अवर अभियंता नर्मदेश्वर पांडेय को बुलाकर तत्काल उसे हटाने का निर्देश दिया। नर्मदेश्वर पांडेय ने कहा कि कर्मचारी को हटा दिया गया है। वहीं नगर आयुक्त राजेश कुमार त्यागी ने बताया कि रैन बसेरों के निरीक्षण के दौरान अन्य रैन बसेरों में स्थिति ठीक थी, लेकिन इसमें रात बिताने वाले लोग नजर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े तीन बजे रात तक पुलिया बनवाते रहे नगर आयुक्त
गोरखनाथ मंदिर के रास्ते में बन रहे पुलिया में देरी होने पर नगर आयुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों को रात 12 बजे गोरखनाथ बुला लिया। साढ़े तीन बजे रात तक पुलिया बनाने के साथ एप्रोच और पिच सड़क बनाने का काम पूरा किया गया। नगर निगम के प्रभारी मुख्य अभियंता एसके केसरी ने कहा कि विभागीय स्तर पर यह काम कराया जा रहा है। रात तीन-चार बजे तक पुलिया बनाने का काम पूरा कर लिया गया। इस दौरान एप्रोच  बनाने का काम भी पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed