फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   electricty cut in half city and waterlogging in whole areas

आधी शहर में बिजली नहीं, पूरे में जलभराव

Tue, 19 Jul 2016 09:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Tue, 19 Jul 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
electricty cut in half city and waterlogging in whole areas
तारामण्डल रोड पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास करंट लगने से दो भैसें मर गईं। - फोटो : Rajesh Kumar

विज्ञापन
मूसलाधार बारिश की वजह से शहर की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। तारामंडल में पानी में करंट उतरने से दो भैंसें मर गई तो छह से अधिक इलाकों में रात भर बिजली कटी रही। वहीं बक्शीपुर बिजली दफ्तर में पानी घुस गया जिससे वहां दिन भर काम प्रभावित रहा। काफी जद्दोजहद के बाद दफ्तर से पानी निकाला जा सका। बताया जा रहा है कि छत से पानी टपक ने से कई फाइलें और कंप्यूटर भी भीग गए।

कूड़ाघाट फीडर में दो जगह जंफर कट जाने से सैकड़ों घरों में सोमवार की रात 11 बजे से मंगलवार की सुबह 11.30 बजे तक बिजली गुल रही। रात भर इस इलाके के लोग परेशान रहे। कई बार फोन करने के बाद भी कोई जिम्मेदार बिजली कटने की वजह नहीं बता सका। क्षेत्र के लोगों को पहले लगा कि बारिश की वजह से एहतियातन बिजली काटी गई मगर जब सुबह भी लाइट नहीं आई तो लोग बेचैन हो उठे। उधर, महकमे का कहना है कि रात को बारिश काफी तेज होने की वजह से फाल्ट नहीं खोजा जा सका। जब बारिश कम हुई तो पेट्रोलिंग कर फाल्ट खोजा जा सका।
विज्ञापन


इसी तरह तारामंडल इलाके में पंचमुखी हनुमान मंदिर से थोड़ी दूरी पर जीडीए कांप्लेक्स के पास तार टूटने से सुबह 11 बजे के करीब पानी में करंट उतर गया जिससे बुद्ध नगर निवासी अवधेश यादव की दो भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल तारामंडल फीडर से बिजली काटी गई। शाम को तार जोड़ा जा सका जिसके बाद साढ़े छह बजे के करीब आपूर्ति बहाल हुई। लोगों का आक्रोश देखते हुए संबंधित एसडीओ, तहसील प्रशासन के लोग और स्थानीय पार्षद भी वहां पहुंचे थे। काफी समझाने-बुझाने के बाद लोग शांत हुए। इस घटना से गुस्साए लोग सड़क जाम करने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वही ट्रांसपोर्टनगर व उसके आस-पास के इलाकों में भी रात भर बिजली कटी रही। खोराबार के भी कई इलाकों में जहां पूरी रात बिजली प्रभावित रही वहीं सूरजकुंड उपकेंद्र से जुड़े कई इलाकों में भी मंगलवार की सुबह 8.15 बजे से शाम के साढ़े पांच बजे तक बिजली गुल रही। 

लोकल फाल्ट ने बिगाड़ा कटौती का शेड्यूल 

 बारिश की वजह से दो दिनों से गर्मी से राहत होने की वजह से बिजली का लोड कम हुआ है बावजूद इसके शहर में तमाम इलाकों में बेतहाशा कटौती हो रही है। शेड्यूल सिर्फ सुबह नौ से 10 बजे और रात को नौ बजे से 10 बजे तक की कटौती का है मगर तमाम इलाकों में रोजाना पांच से सात घंटे तक की कटौती हो जा रही है। यहीं नहीं, तारामंडल और खोराबार उपकेंद्र को 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने का दावा किया गया था मगर इन इलाकों में भी पांच घंटे से अधिक तक की कटौती हो जा रही है।


रात में अगर कहीं कोई फाल्ट हो रहा है तो पूरी रात संबंधित क्षेत्र के लोगों को अंधेरे में ही गुजारनी पड़ रही है। और अगर गलती से किसी मोहल्ले के चंद घरों में अगर कोई दिक्कत आ जाए तो उन परिवार के लोगों की मुसीबत और बढ़ जा रही है। शनिवार की शाम दाउदपुर स्थित आर्यन हास्पिटल के सामने के इलाके के दर्जन भर घरों में बिजली चली गई। पूरी रात और अगले पूरे दिन तक संबंधित घरों के लोग बिजली महकमे के चक्कर काटते रहे मगर 24 घंटे से अधिक समय बाद वहां फाल्ट दूर का आपूर्ति बहाल की गई। यह तो बानगी है, रोजाना कई मोहल्ले के लोग इस तरह की समस्या से रूबरू हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed