{"_id":"58e646c14f1c1b82575b5544","slug":"electric-train-will-run-from-every-plateform-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी प्लेटफार्मों से चलेंगी इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी प्लेटफार्मों से चलेंगी इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 07 Apr 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
electric train
- फोटो : AnilDogra/AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम सत्य प्रकाश त्रिवेदी ने गोरखपुर के रेल अधिकारियों को सभी प्लेटफार्मों से इलेेक्ट्रिक इंजन से ट्रेनें चलाने को कहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए जो भी जरूरी कार्य हैं वो 15 अप्रैल तक पूरे कर लिए जाएं। ऐसा होने पर न सिर्फ ट्रेनों की गति बढ़ेगी बल्कि यात्रियों के समय की भी बचत होगी। इसके साथ ही उन्होंने मालगाड़ियों की गति तेज कर माल ढुलाई का काम बढ़ाने के भी निर्देश दिए।
गोरखपुर रेलवे स्टेशन का पहली बार निरीक्षण करने पहुंचे जीएम ने इससे पहले रेल लाइनों का नक्शा मंगवाया और फुटब्रिज पर ही करीब 15 मिनट तक इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों के साथ गहन चर्चा की। उन्हें बताया गया कि गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर मौजूदा समय में नौ प्लेटफार्म, टू-ए एक अन्य प्लेटफार्म सहित कु ल 18 रेल लाइनें हैं। इनमें पांच प्लेटफार्म से ही इलेक्ट्रिक इंजन वाली ट्रेनें चलाने की सुविधा है। जीएम ने ट्रेनों की गति बढ़ाने और यात्रियों को कम से कम समय में एक से दूसरे स्थान तक पहुंचाना सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने कहा कि लोगों के पास समय नहीं हैै। उनके समय की बचत करनी होगी। माल ढुलाई में तकनीकी कारणों के चलते होने वाली देरी खत्म करनी होगी। लोगों को कम समय में अधिक सेवाएं देना रेलवे का लक्ष्य है तभी हर वर्ग के मुसाफिर रेलवे से जुड़े रह सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि डीजल इंजन के बजाय इलेक्ट्रिक इंजन ट्रेनों को प्रमुखता दी जाए।
विज्ञापन
हर यात्री को करें चेक
महाप्रबंधक सत्य प्रकाश त्रिवेदी ने निरीक्षण के दौरान स्टेशन यात्रियों की चेकिंग पर सवाल पूछा तो आरपीएफ इंस्पेक्टर कृष्णकांत ने जवाब दिया कि कोशिश करते हैं कि सभी यात्रियों और उनके सामान चेक करने के बाद ही जाने दें। लेकिन कुछ यात्री दूसरे गेट से निकल जाते हैं, वहां मेटल डिटेक्टर और बैग स्कैनर मशीन नहीं है। महाप्रबंधक ने साथ में मौजूद मुख्य सुरक्षा आयुक्त राजाराम को व्यवस्था मजबूत कराने के लिए और मेटल डिटेक्टर लगाने और हर यात्री को चेक करने की सलाह दी।
ओवरचार्जिंग पर सख्ती बरतें
महाप्रबंधक ने कहा कि जनरल टिकट की बिक्री में ओवरचार्जिंग की शिकायत मिल रही है। अगर कोई अधिक चार्ज वसूलता है तो सख्त कार्रवाई करें। महाप्रबंधक ने कहा कि सभी फुटओवर ब्रिज को आपस में जोड़ने का काम तेजी से पूरा करें। इससे यात्रियों को सहूलियत होगी।