फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   EESL will established LED in city

शहर को फिर एलईडी से जगमगाने की तैयारी

Sat, 30 Jul 2016 08:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Sat, 30 Jul 2016 08:52 PM IST
विज्ञापन
EESL will established LED in city
बिजली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
एक बार फिर शहर में एलईडी स्ट्रीट लाइट जलने की संभावना बन रही है। केंद्रीय विद्युत, कोयला, नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने महंत आदित्यनाथ के साथ बैठक कर विद्युत मंत्रालय की एक संयुक्त उद्यम कंपनी को एनर्जी एफिसिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) को इसके लिए शुरुआत करने का निर्देश दिया है। वहीं महंत आदित्यनाथ ने नगर निगम से इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन


ऊर्जा संरक्षण के उद्देश्य से शहर के तमाम स्ट्रीट लाइटों को एलईडी में तब्दील करने की योजना तकरीबन दो साल से बन रही है। अभी हाल में एक कंपनी ने गोरखपुर में इस योजना में फायदा न देखकर हाथ खींच लिए थे। इस पर महंत आदित्यनाथ ने इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से बात की है। उन्होंने बताया कि महानगर की स्ट्रीट लाइट में कई विसंगतियां हैं। अभी पूरा महानगर उससे आच्छादित नहीं है। दिन में कई मार्गों पर स्ट्रीट लाइट जलती रहती है। इस संबंध में पूर्व में भी प्रयास किया गया, मगर राज्य सरकार के असहयोग के कारण यह कार्य पूरा नहीं हो पाया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब ईईएसएल की मदद से एलईडी स्ट्रीट लाइट लगने से न केवल पूरा महानगर जगमगा उठेगा अपितु कंपनी इसके लिए ऐसी पुख्ता व्यवस्था करेगी कि दिन में कोई भी स्ट्रीट लाइट नहीं जलेगी। इसकी लाइफ  भी कम से कम 7 वर्ष होगी। इसके लिए नगर निगम को कोई धनराशि खर्च नहीं करनी है। बल्कि कंपनी ही इसके लिए 41.43 रुपये करोड़ खर्च करेगी। एलईडी लगाने के बाद बिजली के खर्च में जो बचत होगी, वही कंपनी लेगी। महंत ने नगर निगम से जल्द से जल्द ईईएसएल से अनुबंध करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed