{"_id":"5d1fa11c8ebc3e3cd07a3599","slug":"educational-session-will-start-in-august-gorakhpur-city-news-gkp3128054100","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स गोरखपुर-रायबरेली में अगस्त से एमबीबीएस की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स गोरखपुर-रायबरेली में अगस्त से एमबीबीएस की पढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एम्स गोरखपुर-रायबरेली में अगस्त से एमबीबीएस की पढ़ाई
गोरखपुर। आल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (एम्स) गोरखपुर और रायबरेली में अगस्त से एमबीबीएस की कक्षाएं चलेंगी। पहले चरण की काउंसिलिंग के बाद सीटें आवंटित कर दी गई हैं। जल्द ही बाकी औपचारिकताएं पूरी कर पठन-पाठन शुरू करा दिया जाएगा।
एम्स गोरखपुर और रायबरेली में एमबीबीएस की 50-50 सीटें भरी जाएंगी। इसकी प्रक्रिया चल रही है। 29 जून को जारी पहले चरण के सीट अलाटमेंट में विद्यार्थियों को दाखिले दिए गए हैं। अब डॉ. अरानी दास को गोरखपुर और प्रो. डी. बेहरा को रायबरेली का नोडल अधिकारी नामित करके दाखिला प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। दाखिला प्रक्रिया जुलाई अंत तक पूरी कर ली जाएगी, फिर विद्यार्थियों की रिपोर्टिंग होगी। इसके बाद कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। एम्स गोरखपुर के प्रशासनिक अफसरों के मुताबिक शैक्षिक सत्र 2020-21 से एमबीबीएस की 100 सीटें भरी जाएंगी। पहली बार 50 सीटें भरी जा रही हैं।
15 एम्स में होंगे दाखिले
इस बार 15 एम्स की सीटें भरी जा रही हैं। एमबीबीएस में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों ने पहली प्राथमिकता दिल्ली एम्स को दी है, फिर जोधपुर, ऋषिकेश, भोपाल, भुवनेश्वर, पटना, नागपुर, रायपुर, मंगलागिरी, बठिंडा, तेलंगाना, गोरखपुर, रायबरेली, देवघर और कल्यानी को वरीयता दी है। एम्स प्रशासन के मुताबिक इस बार चार नए एम्स में एमबीबीएस की सीटें भरी जा रही हैं। नए एम्स को 50-50 विद्यार्थी दिए गए हैं।