{"_id":"5d7800ce8ebc3e93c3158d7f","slug":"edcation-minister-gorakhpur-news-gkp321082634","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सरस्वतीविहीन हैं बेसिक शिक्षामंत्री, इस्तीफा दो औकात नाप ली जाएगी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सरस्वतीविहीन हैं बेसिक शिक्षामंत्री, इस्तीफा दो औकात नाप ली जाएगी’
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा मंत्री पर शिक्षक द्वारा किया गया कमेंट का स्क्रीनशॉट।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘सरस्वतीविहीन हैं बेसिक शिक्षामंत्री, इस्तीफा दो औकात नाप ली जाएगी’
गोरखपुर। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष और गोला के छितौना जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक तारकेश्वर शाही ने मंगलवार को बेसिक शिक्षामंत्री सतीश द्विवेदी को लेकर भाषा की सारी मर्यादा तोड़ दी। अध्यक्ष ने फेसबुक पर लिखा कि ‘उत्तर प्रदेश का बेसिक शिक्षामंत्री सरस्वतीविहीन लग रहा है। ए पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में मास्टर कैसे हो गया, इसकी जांच होनी चाहिए। ये शिक्षण कार्य में इतना निपुण है कि पढ़ाते-पढ़ाते विधायक भी हो गया और योगी जी की कृपा से अब मंत्री बन गया है। पहले खुद त्याग पत्र तो दे दो मंत्री जी, फिर औकात नाप ली जाएगी।’
यूपी के बेसिक शिक्षामंत्री सतीश द्विवेदी कार्यभार संभालने के बाद से ही शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने और प्रेरणा एप को लेकर उनके बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बेसिक शिक्षामंत्री ने बयान दिया था कि बिना सूचना दिए तीन दिन से ज्यादा गायब रहने वाले शिक्षकों को बर्खास्त किया जाएगा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इसी पर एसोसिएशन के अध्यक्ष व शिक्षक ने भाषा की मर्यादा तोड़ दी। तू तड़ाक के अंदाज में पोस्ट लिखी और औकात नापने की धमकी तक दे डाली। डिग्री कॉलेज में शिक्षक व बेसिक शिक्षामंत्री सतीश द्विवेदी की योग्यता पर ही सवाल खड़े किए। शिक्षक के इस पोस्ट का स्क्रीन शॉट जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, हंगामा खड़ा हो गया। शिक्षक को भी गलती का एहसास हुआ और फेसबुक वॉल की पोस्ट हटा दी। हालांकि इस पोस्ट का वायरल स्क्रीन शॉट नहीं हटा सके। यह पोस्ट बेसिक शिक्षा विभाग के आला अफसरों तक पहुंचा है। अफसरों ने शिक्षक की भाषा पर सवाल उठाए और कार्रवाई की बात कही है।
कोट
विभागीय मुखिया पर अमर्यादित कमेंट करना ठीक नहीं
बेसिक शिक्षामंत्री की पोस्ट पर जो कुछ लिखा था, उसे हटा लिया है। मंत्री भी शिक्षक हैं। शिक्षकों की बर्खास्तगी से संबंधित बयान पर नाराजगी जताई थी। पोस्ट को हटाकर बयान वापस ले लिया है।
विज्ञापन
- तारकेश्वर शाही, अध्यक्ष, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन