फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   East zone wins th malkhabh competition

मलखंभ में पूर्वी जोन बना विजेता

Thu, 13 Apr 2017 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 13 Apr 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
East zone wins th malkhabh competition
मलखंभ प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर की मेजबानी में आयोजित 5वीं पुलिस मलखंभ प्रतियोगिता में पूर्वी जोन विजेता बना। बुधवार को पीएसी पूर्वी जोन, मध्य जोन, और पश्चिमी जोन के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।  पीएसी ग्राउंड पर सुबह से ही हरैतअंगेज प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया, जहां व्यक्तिगत और सामूहिक वर्ग में विजेता बनने के लिए जमकर जोर आजमाइश हुई, मगर जीत पूर्वी जोन की झोली में आई। दूसरा स्थान मध्य जोन और तीसरा स्थान पश्चिमी जोन को मिला।
विज्ञापन


व्यक्तिगत स्पर्धा में पूर्वी जोन के अभिवेश राय को पहला स्थान, देवेंद्र यादव को दूसरा और इंद्रजीत को तीसरा स्थान मिला। प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि पीएसी गोरखपुर के पुलिस उपाधीक्षक कैलाश सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस दौरान सेनानायक कुंतल किशोर, रचना मिश्रा सहायक सेनानायक, संजीव कुमार गौतम, शिविरपाल, तहौवर हुसैन, चंद्रिका प्रसाद, अरुण कुमार सिंह, कृष्ण कुमार शुक्ल आदि मौजूद थे। प्रतियोगिता के निर्णायक पवन कुमार ओझा, सुरेश प्रताप सिंह, धीरेंद्र बहादुर सिंह, बदन यादव, सुरेश राय, राजेंद्र नाथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed