फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   due to rain temperature falls down

हल्की बारिश ने बढ़ाई ठंड

Sun, 08 Jan 2017 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 08 Jan 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
due to rain temperature falls down
- फोटो : SELF
शहर के कुछ इलाकों में देर शाम हुई हल्की बारिश ने ठंड बढ़ा दी। तापमान दो डिग्री गिरकर 7.5 डिग्री पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी तापमान में और गिरावट आएगी। हालांकि सुबह के वक्त घना कोहरा रहेगा, लेकिन दोपहर में धूप निकल आएगी।
विज्ञापन


शनिवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम रही। इसकी वजह से सड़क पर गाड़ियों की रफ्तार काफी धीमी रही। लोग लाइट और डिपर जलाकर चलने को मजबूर थे। शुक्रवार की तुलना में शनिवार को दो डिग्री तापमान कम होने से काफी गलन महसूस होती रही। हालांकि  दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत तो मिली, लेकिन शाम होते-होते गलन फिर से बढ़ने लगी।
विज्ञापन


देर रात शहर के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी ने गलन और बढ़ा दी। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार अभी मौसम कुछ दिन ऐसा ही बना रहेगा। आकाश में बादल भी छाए रहेंगे। सुबह घना कोहरा और दोपहर में धूप रह सकती है, लेकिन आने वाले समय में तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है। तापमान 6 डिग्री तक पहुंच सकता है। तापमान में यह गिरावट दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में बारिश की वजह से आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed