फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Due to lack of ice plan of issuing water in roadways are not succeedes

बॉक्स पहुंचा, नहीं मिल रही बर्फ

Sat, 28 May 2016 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 28 May 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Due to lack of ice plan of issuing water in roadways are not succeedes
पर‌िवहन नीर
रोडवेज की साधारण बसों में बीच रास्ते यात्रियों को ठंडा परिवहन नीर मिलने में बर्फ की कमी सामने आ रही है। परिवहन निगम मुख्यालय से गोरखपुर रीजन को 50 बॉक्स भेजे गए हैं लेकिन बर्फ न मिलने से योजना परवान नहीं चढ़ पा रही है। कुछ समय पहले शासन ने रोडवेज बसों में यात्रियों को ठंडे पानी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


रोडवेज बसों में सफ र के दौरान परिचालकों को सिर्फ  टिकट ही नहीं बल्कि पानी की बोतलें भी बेचने की जिम्मेदारी दी गई है। एक बोतल के हिसाब से उन्हें दो रुपये कमीशन भी दिया जा रहा है। इसके लिए रोडवेज की सभी बसों में चालक के पीछे बोनट के पास परिवहन नीर पानी के बोतलों की पेटियां रखी जा रही हैं। यह व्यवस्था लखनऊ रीजन में शुरू हो गई है। लेकिन गोरखपुर रीजन में शुरू होनी बाकी है। परिवहन निगम मुख्यालय ने रीजन को 50 बॉक्स भेजे हैं। लेकिन बर्फ न मिलने से व्यवस्था को शुरू होने में देरी हो रही है।
विज्ञापन


यात्रियों को मिलेगा शुद्ध पानी 
रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक स्टॉपेजों पर बसों के रुकते ही कई अवैध वेंडर्स पानी के पाउच और लोकल बोतलें लेकर बस में चढ़ जाते हैं। सफर के दौरान अपनी प्यास बुझाने के लिए यात्रियों को मजबूरी में इन्हें खरीदना पड़ता है। इस पानी में अक्सर अशुद्धता की शिकायत मिलती है। यात्रियों को शुद्ध और साफ पानी मिले, इसके लिए यह व्यवस्था शुरू की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन तरह की होंगी पानी की बोतलें
बस के अंदर तीन तरह की पानी की बोतलें रखी जाएंगी। इनमें आधा लीटर, एक लीटर और दो लीटर की बोतलें होंगी। आधा लीटर पानी की बोतल का दाम 9 रुपये, एक लीटर का 14 और दो लीटर की बोतल 22 रुपये में मिलेगी।


परिवहन निगम मुख्यालय से 50 बॉक्स मिले हैं। लेकिन परिवहन नीर बचने वाली संस्था की तरफ से बर्फ का इंतजाम नहीं किया गया है। बर्फ मिलने पर सुविधा शुरू कर दी जाएगी। 
- सुग्रीव कुमार राय, क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed