फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   dog roaming in city grabbing newborn in kushinagar

यूपी: नवजात को मुंह में दबाए शहर में घूमता रहा कुत्ता, कुछ युवकों ने घेरकर खदेड़ा

Tue, 22 Jan 2019 09:05 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 22 Jan 2019 09:05 PM IST
विज्ञापन
dog roaming in city grabbing newborn in kushinagar
नवजात को मुंह में दबाए घूमता रहा कुत्ता - फोटो : अमर उजाला
औलाद के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते, कहां-कहां मत्था नहीं टेकते, लेकिन पडरौना शहर में एक नवजात का शव मुंह में दबाए एक कुत्ता मंगलवार को सुबह शहर में घूमता रहा। लोग उसे देखते रहे, लेकिन कोई उस नवजात को कुत्ते से छुड़ाने वाला नहीं था। 
विज्ञापन


बाद में कुछ युवकों ने उस कुत्ते को घेर लिया। तब कुत्ता उस नवजात के शव को छोड़कर भाग निकला। अन्यथा कुत्ता उसे अपना निवाला बना चुका होता। यह मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कुशीनगर जिले के पडरौना शहर के गंगीराम मंदिर मोहल्ला के निवासी अरविंद वर्मा, सोनू साहा, गोविंद, शंकर, सुमित, जयराम वर्मा, बंटी आदि ने बताया कि मंगलवार को एक कुत्ता नवजात को मुंह में दबाए नगर के मेन रोड पर घूम रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना को देखकर लोग दंग रह गए। नवजात किसका था, यह किसी को पता नहीं था। लोग यही संभावना जता रहे थे कि किसी महिला ने बच्चे को जन्म देने के बाद लावारिस हाल में फेंक दिया था, जिसकी वजह से कुत्ता नवजात को पाया और फिर मुंह में दबाकर घूम रहा था। बाद में लोगों ने घेरकर कुत्ते से नवजात को बचाया, लेकिन तब तक नवजात की मौत हो चुकी थी।

कोतवाल विजय राज सिंह ने बताया कि नवजात लड़का था। वह एक दिन पहले का मालूम पड़ रहा था। उसकी मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बच्चा किसका था, यह पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed