फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DM take meeting after declaration of election date

बख्शे नहीं जाएंगे अराजकतत्व: डीएम

Thu, 05 Jan 2017 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 05 Jan 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
DM take meeting after declaration of election date
आचार संहिता लागू होने के बाद डीएम ने अधिकारियों के साथ मीटिंग की।
विधानसभा चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी होने के बाद बुधवार की शाम डीएम ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 24 घंटे में सभी शासकीय भवनों से होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर आदि उतार लिए जाएंगे। इसी तरह 48 घंटे में जो भी पब्लिक प्रापर्टी है उसपर से भी सभी प्रचार, सामग्री हट जाएगी। गाड़ियों पर भी बिना प्रत्याशी की अनुमति के कोई झंडा या स्टीकर नहीं लगा पाएगा। इसके लिए भी संबंधित प्रत्याशी को प्रशासन को यह सूचना देनी होगी कि उन्होंने कितनी गाड़ियों पर झंडा, स्टीकर या कोई अन्य प्रचार सामग्री लगाने को दिया है। इसका सारा खर्च प्रत्याशी के खर्च में जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गईं थी। स्टैटिक टीम को सक्रिय कर दिया गया है। जल्द ही सर्विलांस समेत सभी तरह की टीमें सक्रिय हो जाएंगी। कहा कि चुनाव में अपराध और अपराधियों के लिए कोई गुंजाइश नहीं है। अगर किसी ने भी शांति व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश की तो प्रशासन उससे सख्ती से निपटेगा। छठे चरण में 3705 बूथों पर चार मार्च को होने जा रहे चुनाव के लिए जिले को 289 सेक्टर और 24 जोन में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


सभी सेक्टर और जोन में एक-एक सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। उधर, डीएम ने राजनैतिक पार्टियों के नेताओं और उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उन्हें चुनाव के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले सामानों की रेट लिस्ट सौंप दी। स्पष्ट किया कि प्रचार, रैली या सभाओं आदि में चाय से लेकर ड्राइवर तक का खर्च इसी रेट लिस्ट के मुताबिक प्रत्याशी के  खर्च में जोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1191 और ट्रकों की दरकार 
चुनाव के लिए गाड़ियों के अधिग्रहण की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। जरूरत और उपलब्धता की सूची तैयार कर ली गई है। निर्वाचन कार्यालय के मुताबिक जिले में 575 बस, 210 मिनी बस, 1050 ट्रक और 155 मिनी ट्रक की उपलब्धता है, जबकि 1191 और ट्रकों की दरकार है। इसी तरह चुनाव में करीब 11732 राज्य कर्मचारी और 1023 कें द्रीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जल्द ही इनक ा प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed