{"_id":"5814afcb4f1c1bf535bc1f1e","slug":"diwali-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोशनी से नहाया शहर, दिवाली आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोशनी से नहाया शहर, दिवाली आज
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 29 Oct 2016 07:48 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा की खरीदारी करती युवती।
- फोटो : shivharsh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली को लेकर शहरियों में शनिवार को उत्साह चरम पर दिखा। लोगों ने दीपपर्व को श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाने की पूरी तैयारी कर रखी है। चाहे घर हो या फिर व्यवसायिक प्रतिष्ठान, सुख व समृद्घि के इस त्योहार को रविवार को पूरी आस्था एवं परंपरा के साथ मनाया जाएगा। इंतजार है तो बस उस पल का जब मां लक्ष्मी व गणेश की पूजा-अर्चना के बाद पूरा शहर रोशनी से नहा उठेगा और आतिशबाजी की गूंज दूर-दूर तक सुनाई देगी। शनिवार को नरक चतुर्दशी के मौके पर लोगों ने घरों में दीपदान किया। शाम होते ही शहर झिलमिल रोशनी से नहा उठा।
मान्यता है कि इस दिन घर के बाहर घूर पर दीपदान से नरक से मुक्ति मिलती है। वहीं पूजा पंडालों पर मां लक्ष्मी की विधिविधान से पूजा की गई। इस बीच पूरे दिन पंडालों से गूंजते वेद मंत्र और भजनों से शहर का माहौल देवीमय हो गया। धनतेरस के बाद से दिवाली की तैयारियां पूरे शबाब पर हैं। शनिवार को पूरे दिन बाजार में भारी भीड़ रही। कपड़े, फूल, मिठाई, लाई-गट्टा, सजावट के सामान, इलेक्ट्रानिक उपकरण, फर्नीचर की सभी दुकानों पर देर शाम तक खरीदारी का सिलसिला जारी रहा। जो किसी कारणवश धनतेरस की खरीदारी नहीं कर सके थे, उन्होंने की संख्या बाजार में ज्यादा दिखी।

दिवाली पर पूजन के शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य पंडित शरद चंद मिश्र ने बताया कि 7:50 से 8:13 चर बेला, 8:13 से 9:36 तक लाभ बेला, 9:36 से 12 बजे तक अमृत बेला और 1:23 से 2:47 तक शुभ बेला, शाम 5:34 से 7:10 तक शुभ बेला, 7:10 से 8:47 तक अमृत बेला, 8:47 से 10:23 तक चर बेला, 1:36 से 3:13 तक पूजन के लिए उत्तम मुहूर्त है।
विज्ञापन