{"_id":"581608f74f1c1bf535bc2965","slug":"diwali-in-fair-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन में दिवाली मेला, उमड़ी भीड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन में दिवाली मेला, उमड़ी भीड़
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 30 Oct 2016 08:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारियों ने रविवार को पुलिस लाइंस में रहने वाले पुलिसकर्मियों के घरवालों संग दिवाली मनाई। डीजीपी के निर्देश पर पुलिस लाइंस में शाम को दिवाली मेला का आयोजन हुआ। आईजी की पत्नी प्रेरणा अग्रवाल ने इसका शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में आईजी मोहित अग्रवाल, डीआईजी शिवसागर सिंह, डीएम संध्या तिवारी, एसएसपी रामलाल मौजूद रहे। मेले में लाई भुजा, ऊनी कपड़े, कंबल के साथ ही मिठाई और चाट के स्टाल लगे थे। मनोरंजन के लिए गीत, संगीत के कार्यक्रम के साथ ही अफसरों ने पुलिसकर्मियों के घरवालों संग आतिशबाजी की। देर शाम तक मेले में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।
डीजीपी के आदेश पर रविवार को जिले के सभी थानेदारों ने अपने क्षेत्र में रहने वाले बेसहारा और अनाथों साथ दिवाली मनाई। आईजी, एसएसपी रामलाल वर्मा कुष्ठाश्रम में बुजुर्गों को मिठाई, भूजा और पटाखा भेंट किया। आतिशबाजी कर उन्होंने अपनी खुशी जाहिर की। इसके बाद एसएसपी गीता वाटिका जेल रोड स्थित बाल शिशु गृह में में एसपी सिटी हेमराज मीणा, सीओ कैंट अभय मिश्र के साथ पहुंचकर मिठाई बांट बच्चों के साथ दिवाली मनाई।