फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   District congress is divided in two parties

राहुल गांधी तक हुई जिलाध्यक्ष की शिकायत

Thu, 13 Apr 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 13 Apr 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
District congress is divided in two parties
कांग्रेस - फोटो : file photo
कांग्रेस कार्यालय खाली होने के मामले को लेकर जिले में संगठन दो फाड़ हो गया है। एक खेमा मंगलवार को खुले तौर पर जिलाध्यक्ष डॉ. सैय्यद जमाल को इसका दोषी मानते हुए इसकी शिकायत राहुल गांधी समेत पार्टी के बड़े नेताओं से कर चुका है।
विज्ञापन


पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक लालचंद निषाद की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई बैठक में जिला महासचिव आलोक शुक्ल समेत पूर्व विधायक हरिद्वार पांडेय, दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अरुण कुमार अग्रहरि आदि कई बड़े नेताओं की मौजूदगी में इस मामले को लेकर जिलाध्यक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव रखा गया था। इसके बाद राहुल गांधी समेत पार्टी के कई बड़े नेताओं को प्रकरण की जानकारी भेजते हुए कार्रवाई की मांग की गई थी।
विज्ञापन


इनका आरोप था कि जिलाध्यक्ष ने मुकदमे की पैरवी में लापरवाही बरती, जिससे पक्ष मजबूत होने के बाद भी फैसला पार्टी के खिलाफ गया। हालांकि बैठक में जिलाध्यक्ष डॉ. सैय्यद जमाल मौजूद नहीं थे। इसे लेकर उन्होंने बताया कि पहले उन्हें 12 को बैठक होने की सूचना थी, पर अचानक इसे 11 अप्रैल को ही बुला लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पद का नहीं है मोह, पर आरोप गलत
जिलाध्यक्ष डॉ. सैय्यद जमाल ने कहा कि कुछ लोगों ने आरोप लगाए हैं, मगर ऐसा नहीं है कि इसे लेकर संगठन दो धड़े में बंट गया हो। कुछ साथियों को गलतफहमी हुई कि पार्टी कार्यालय खाली होने को लेकर उन्हें जानकारी नहीं दी गई। कोर्ट का आदेश मिलने के बाद तमाम साथियों को व्हाट्सएप एवं अन्य माध्यमों से सूचित किया गया। खुद कचहरी में इसे रोकने के लिए कोशिश में जुटा था। मंगलवार की बैठक में होता तो साथियों की गलतफहमी दूर हो जाती। पद का कोई मोह नहीं है, कुछ महीने पहले ही हाईकमान को लिखकर दे चुका हूं कि मुझे पद से हटा दिया जाए। कुछ लोगों ने निंदा प्रस्ताव पेश किया था, लेकिन इस पर बैठक में आए सभी लोगों के हस्ताक्षर नहीं हैं। आजीवन पार्टी से निकालने की मांग बचकानी है। कांग्रेस से ही सियासत शुरू की और मरते दम तक साथ रहूंगा। नए कार्यालय की तलाश तेजी से जारी है।


16 को जिलाध्यक्षों की बैठक पर निगाहें
पार्टी कार्यालय खाली होने को लेकर ये खेमा अब आरपार की लड़ाई के मूड में हैं। माना जा रहा है कि 16 अप्रैल को लखनऊ में जिलाध्यक्षों की बैठक में यह मामला और भी गरमाएगा। इसे लेकर कुछ कार्यकर्ता जिलाध्यक्षों की बैठक में पहुंचने की तैयारी में हैं। इस बैठक में गुलाम नबी आजाद और प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर शिरकत कर सकते हैं। सूत्रों की माने तो गोरखपुर में पार्टी कार्यालय खाली कराने को लेकर इस बैठक के हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed