फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   dispute and injured

दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने लाठी भांजकर भीड़ को खदेड़ा

Wed, 04 Sep 2019 02:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
dispute and injured
दो पक्षों में मारपीट, पुलिस ने लाठी भांजकर भीड़ को खदेड़ा
विज्ञापन

खोराबार (गोरखपुर)। कैंट इलाके के रानीडीहा गांव में बच्चों का विवाद दो समुदाय के बीच संघर्ष में तब्दील होने लगा। एक पक्ष के लोगों ने सुनीता नाम की महिला के घर को घेर लिया और हंगामा करने लगे। दो समुदाय के बीच विवाद की खबर पाते ही पुलिस दौड़ पड़ी। पुलिस ने डंडा भांजकर भीड़ को खदेड़ा। चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। वहीं एहतियातन गश्त बढ़ा दी गई है।

रानीडीहा निवासी सुनीता का बेटा गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज में पढ़ता है। मंगलवार दोपहर गांव के ही दूसरे समुदाय के बच्चे के साथ उसका स्कूल में ही विवाद हो गया। आरोप है कि रात 8 बजे मुस्लिम परिवार के दर्जनों लोग सुनीता के घर पर लाठी डंडों से लैस होकर चढ़ गए और मारपीट शुरू कर दी। 100 नंबर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात को देखते हुए तत्काल इंजीनियरिंग कॉलेज चौकी पर सूचना दी। देखते देखते दोनों पंक्षो के सैकड़ों लोग चौकी पर जमा हो गए। पुलिस ने लाठी भांजकर भीड़ को खदेड़ा और मामले को शांत कराया। मारपीट में दोनों पक्ष से करीब चार लोगों को हल्की चोटें आई हैं। घटना से गांव में दोनों समुदाय में तनाव हैं। जिसे देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed