फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Difficulties raised by fog, mercury falling grew cold

किराना स्टोर से भी ले सकेंगे छोटा सिलिंडर

Mon, 07 Dec 2015 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 07 Dec 2015 02:19 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। पांच किलो एलपीजी के छोटे सिलिंडरों को ग्राहकों के बीच लोकप्रिय बनाने में कामयाबी न मिलने पर इंडियन ऑयल ने इसके बिक्री केंद्र बढ़ाने का निर्णय लिया है। अभी गैस एजेंसियों तक सीमित ‘छोटू’ आने वाले दिनों में किराने से लेकर सामान्य प्रॉविजनल स्टोर पर भी बिकता नजर आएगा। गैस एजेंसियों को इसके लिए दुकानदारों का चयन करने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

गैस की कम खपत वाले लोगों को ध्यान में रखकर लाई गई छोटे सिलिंडर को ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए सहज नामक संस्था को सक्रिय किया गया था। गैस एजेंसी संचालकों से मिले फीडबैक के मुताबिक जिस मकसद से छोटे सिलिंडर की स्कीम लाई गई थी, ग्राहकों के बीच से उसकी वैसी प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली।
विज्ञापन

गैस कंपनियों का मानना है कि इसकी बिक्री का केंद्र गैस एजेंसियां ही होने के कारण जहां ग्राहकों का ध्यान ‘छोटू’ की ओर नहीं जा पाता, वहीं लोगों को यह भी भ्रम है कि पांच किलो गैस वाले इस सिलिंडर को लेने में कागजी जटिलताएं ज्यादा हैं। कंपनी की योजना के मुताबिक छोटे सिलिंडर में भी घरेलू और कॉमर्शियल दो श्रेणियां रखी गई हैं। इनमें से कॉमर्शियल की कीमत 360 और घरेलू की 250 रुपये तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘छोटू’ को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए अब इसकी बिक्री आम दुकानों से कराने का निर्णय लिया गया है। इंडियन ऑयल ने एजेंसी संचालकों को कहा है कि वे अपने इलाके से इस काम के इच्छुक निजी दुकानदारों से संपर्क करें। ‘छोटू’ की सहज उपलब्धता इसकी मांग का दायरा बढ़ा सकती है। इस कोशिश से अनधिकृत रूप से रीफिल कर छोटे सिलिंडर बेचने की निजी कोशिशों पर रोक भी लग सकेगी।
इस काम के इच्छुक दुकानदारों को सिक्युरिटी के तौर पर गारंटी देनी होगी, जबकि आईडी प्रूफ देकर खुद की शिनाख्त का प्रमाण उपलब्ध कराना होगा। दुकानदार घरेलू और कॉमर्शियल में से किसी एक श्रेणी के छोटे सिलिंडर की बिक्री का विकल्प चुनने के लिए स्वतंत्र रहेंगे।

------
छोटे सिलिंडर को किराने या उस जैसी सामान्य दुकानों के जरिए बिकवाने की छूट गैस एजेंसी संचालकों को दी जा रही है। दुकानदारों को एक सिलिंडर पर दिए जाने वाले कमीशन का निर्णय जल्द करके नए साल से नए प्रयोग को प्रभावी करने की तैयारी है।
चेतन पटवारी, एरिया मैनेजर, इंडियन ऑयल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed