फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   dharm and pakhand opens in global baba

धर्म में पाखंड को उजागर करेगी ‘ग्लोबल बाबा’

Sun, 21 Feb 2016 01:14 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 21 Feb 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। 11 मार्च को रिलीज होने वाली फिल्म ‘ग्लोबल बाबा’ धर्म में फैले पाखंड को उजागर करेगी। सभी धर्मों में पाखंडी बाबाओं ने अपनी गहरी पैठ बना रखी है। यह फिल्म न केवल उन्हें उनकी असलियत बताएगी बल्कि धर्म के नाम पर लुटने वाले लोगों को सचेत भी करेगी। यह कहना है कि फिल्म के निर्देशक मनोज सिद्धेश्वरी तिवारी का। वह शनिवार को शहर में संवाददाताओं से मुखातिब थे।
विज्ञापन



गोलघर स्थित एक होटल में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने बताया कि ऐसे पाखंडी बाबा हर धर्म में हैं। इस फिल्म के माध्यम से मेरी कोशिश है कि लोगों को इनके खिलाफ आवाज उठाने के लिए एकजुट कर सकूं। एक स्वस्थ और आध्यात्मिक भविष्य की आशा के साथ यह फिल्म मैं अपने देश को समर्पित कर रहा हूं। उन्होंने बताया कि फिल्म की वास्तविकता बनाए रखने के लिए उन्होंने किसी स्टार को कास्ट नहीं किया बल्कि शुद्ध रूप से कलाकारों को चुना। फिल्म के कलाकारों में संजय मिश्रा, अभिमन्यु सिंह, संदीपा धर, पंकज श्रीवास्तव आदि हैं।
विज्ञापन



अपने फिल्मी अतीत की चर्चा करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि इस फिल्म से पहले उन्होंने ‘हेलो डॉर्लिंग’ फिल्म का निर्देशन किया था, जिसके प्रोड्यूसर सुभाष घई थे। इसके अलावा जोर, चैंपियन, घायल रिटर्न जैसी फिल्मों में उन्होंने बतौर सह निर्देशक कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed