{"_id":"57efd11b4f1c1b9a11573c56","slug":"devotees-worshiped-in-temple-on-navraatri","type":"story","status":"publish","title_hn":"शक्तिपीठों पर उमड़ी आस्था, गूंजा जयघोष ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शक्तिपीठों पर उमड़ी आस्था, गूंजा जयघोष
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 01 Oct 2016 08:37 PM IST
विज्ञापन
गोलघर स्थित काली मंदिर के बाहर लगी श्रद्धालुओं की लाइन।
- फोटो : Shivharsh Dwivedi
नवरात्र के पहले के पहले दिन शनिवार को देवी मंदिरों और शक्तिपीठों पर श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के वातावरण में विधि-विधान से मां भगवती की आराधना हुई। श्रद्धालुओें ने मां का दर्शन-पूजन कर मंगल कामना की। इस दौरान घंटा-घड़ियाल और जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा। उधर, घरों में लोगों ने परंपरागत ढंग से पूजा कर नवरात्र का उपवास शुरू किया।
पहले दिन श्रद्धालु बड़े सबेरे उठे और स्नान-ध्यान के बाद तय मुहूर्त पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना कर नवरात्र व्रत का संकल्प लिया। श्रद्धालुओं ने देवी मंदिरों और शक्तिपीठों पर पहुंचकर दुर्गा सप्तशती का पाठ किया और मां के चरणों में अपनी श्रद्धा निवेदित की। शहर के विभिन्न हिस्सों में सज रहे मां दुर्गा पंडालों में भी आयोजकों ने विधि-विधान से कलश स्थापना की प्रक्रिया की।
श्रद्धालुओं ने मां भगवती के शैलपुत्री स्वरूप की आराधना की। बुढ़िया माई मंदिर, मां तरकुलहा देवी, गोलघर और दाउदपुर में मां काली मंदिर, तुर्कमानपुर, गोरखनाथ मंदिर समेत देवी मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन का तांता लगा रहा। मंदिर के बाहर लगी दुकानों से पूजा सामग्री और चुनरी खरीद मां के चरणों में चढ़ाया और नारियल फोड़ कर मां का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिरों के आसपास मेले सा माहौल रहा।