फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Devendra wins MLC Election

फिर एमएलसी बने भाजपा के देवेंद्र प्रताप 

Sun, 12 Feb 2017 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 12 Feb 2017 02:00 AM IST
विज्ञापन
Devendra wins MLC Election
जीत के देवेंद्र प्रताप सिंह। - फोटो : Amar Ujala
भाजपा के देवेंद्र प्रताप सिंह लगातार दूसरी बार गोरखपुर-फै जाबाद खंड स्नातक क्षेत्र से एमएलसी चुने गए। उन्होंने शर्मा गुट समर्थित डॉ संजयन त्रिपाठी को 6564 मतों से हराया। 24 घंटे बाद आए नतीजे में देवेंद्र को दूसरी वरीयता के मतों की गिनती में विजय हासिल हुई। हालांकि प्रथम वरीयता के  नतीजे में ही उनकी जीत की तस्वीर साफ होने लगी थी। पहले अधिमान के पड़े मतों में देवेंद्र सिंह को 6075 मतों की बढ़त मिल गई थी।
विज्ञापन


गोरखपुर के बौद्ध संग्रहालय में शनिवार रात करीब 10 बजे जीत, हार की औपचारिकता भी पूरी हो गई। देवेंद्र प्रताप सिंह को कुल 38760 मत तथा दूसरे स्थान पर रहे डॉ संजयन त्रिपाठी को 32196 मत हासिल हुए। इससे पूर्व शुक्रवार को मतपत्रों की मिक्सिंग और बंडलिंग में ज्यादा वक्त लगने से वोटों की गिनती का काम रात करीब नौ बजे शुरू हो सका था। रात एक बजे के आसपास प्रथम वरीयता के मतों की गिनती का पहला राउंड पूरा होने पर देवेंद्र 1241 मतों से संजयन से आगे थे।
विज्ञापन


शनिवार दिन में 12 बजे के करीब प्रथम वरीयता के मतों की गिनती पूरी हुई जिसमें 35883 वोट देवेंद्र को जबकि 29808 वोट डॉ संजयन त्रिपाठी को मिले थे। प्रथम वरीयता के मतों की गिनती में किसी को पचास फीसदी और एक वोट नहीं मिलने की वजह से शनिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे दूसरी वरीयता के मतों की गिनती हुई और रात में 10 बजे के आसपास 6564 मतों से विजय साफ हो गई। हालांकि देवेंद्र समर्थकों ने शुरुआती चरण की बढ़त के साथ गणना स्थल पर ही बधाई, फूल माला और मिठाई का आदान-प्रदान शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समर्थकों ने मनाया जीत का जश्न 
गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी और शिक्षक संगठनों से समर्थित देवेंद्र प्रताप सिंह की जीत पर जमकर जश्न मना। समर्थकों ने अबीर-गुलाल उड़ाया। विभिन्न संगठनों ने देवेंद्र सिंह की लगातार दूसरी बार जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की। माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश पांडेय ठकुराई ने कहा कि यह जीत संघर्ष पसंद नौजवानों, शिक्षकों, अधिवक्ताओं की जीत है। बधाई देने वालों में सुरेश राय, देवता राय, रमेश चंद्र सिंह, जगतारण सरन, नवनाथ दुबे, परमहंस राय, शिवानंद नायक, देवेंद्र प्रताप सिंह गौतम आदि शामिल थे।


शिक्षक संघ चेत नरायन गुट ने देवेंद्र सिंह के साथ बरेली-मुरादाबाद और कानपुर-उन्नाव सीट से समर्थित प्रत्याशी की जीत को ऐतिहासिक बताया। बधाई देने वालों में प्रांतीय उपाध्यक्ष हरिमिलन शाही, रवींद्र प्रताप सिंह, रणजीत सिंह, मुकेश श्रीवास्तव, राजेश चंद चौधरी, डॉ ज्ञानेंद्र सिंह, डॉ अनिल शाही, डॉ रमेश सिंह, विवेक सिंह, अजय सिंह आदि शामिल थे। भाजपा महानगर की ओर से प्रसन्नता व्यक्त करने वालों में क्षेत्रीय मंत्री डॉ धर्मेंद्र सिंह, राहुल श्रीवास्तव, ओम प्रकाश शर्मा, देवेश श्रीवास्तव, रमेश गुप्ता, अच्युतानंद शाही, शशिकांत सिंह, अमृत लाल भारती, नेहा आर्या, अर्चना सिंह, सूर्य प्रकाश शर्मा आदि शामिल थे।


माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गेट के प्रांतीय अध्यक्ष शिवाकांत ओझा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कामेश्वर पांडेय, मंत्री सुभाष चंद्र त्रिपाठी, बलदाऊ जी द्विवेदी आदि ने भी देवेंद्र प्रताप की जीत को संघर्र्षो की जीत बताया। समाचार पत्र विक्रेता संघ के रामाज्ञा निषाद, राकेश निषाद, नवनीत कुमार यादव, अजय मझवार, मुक्तिनाथ अग्रहरि आदि ने खुशी जताई। जनता दल युनाइटेड के प्रदेश महामंत्री गौतम लाल श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील दुबे ने देवेंद्र की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed