फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   departmental enquiry will be occur of roadways bus accident

रोडवेज बस हादसे की होगी विभागीय जांच

Fri, 18 Mar 2016 09:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 18 Mar 2016 09:04 PM IST
विज्ञापन
departmental enquiry will be occur of roadways bus accident
इसी बस में सीट टूटने से महिला घायल हो गई थी। - फोटो : amar ujala
आजमगढ़ के ढेखमा के पास रोडवेज की चलती बस में सीट टूटने से महिला के घायल होने के मामले में क्षेत्रीय प्रबंधक ने विभागीय जांच का निर्देश दिया है। राप्तीनगर डिपो के एआरएम आरके मंडल को क्षेत्रीय प्रबंधक ने पत्र जारी कर तीन दिन के अंदर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


14 मार्च को राप्तीनगर डिपो की बस गोरखपुर से इलाहाबाद जा रही थी। बस के चालक ध्रुव तिवारी और संविदा परिचालक श्रीप्रकाश थे। बस शाम सात बजे आजमगढ़ से 30 किलोमीटर दूर ढेखमा पहुंची थी कि स्पीड ब्रेकर पर सीट टूट गई और उसकी लोहे की रॉड महिला के पैर में धंस गई। इससे नाराज यात्रियों ने चालक और परिचालक की पिटाई करने के बाद रात भर बंधक बना लिया था।
विज्ञापन


मामले में क्षेत्रीय प्रबंधक ने बृहस्पतिवार को राप्तीनगर डिपो के एआरएम आरके मंडल को तीन दिन में जांच रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। क्षेत्रीय प्रबंधक सुग्रीव कुमार राय ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्कशॉप का निरीक्षण किया
क्षेत्रीय प्रबंधक सुग्रीव कुमार राय शुक्रवार को अचानक रेलवे बस स्टैंड पर गोरखपुर डिपो वर्कशॉप का निरीक्षण करने पहुंच गए। इस दौरान बसों की मरम्मत को देखा। इस दौरान साफ सफाई को लेकर अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए। उन्होंने होली पर्व को देखते हुए कर्मचारियों को पूरी मेहनत से काम करने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed