{"_id":"5cb1c4aebdec22147057b9e3","slug":"deoria-woman-burnt-alive-to-protest-against-sexual-harassment","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: दुष्कर्म में नाकाम हुआ तो पेट्रोल छिड़ककर महिला को जिंदा जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: दुष्कर्म में नाकाम हुआ तो पेट्रोल छिड़ककर महिला को जिंदा जलाया
Sun, 14 Apr 2019 04:25 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवरिया
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 14 Apr 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
देवरिया में दुष्कर्म में नाकाम होने पर युवक ने पेट्रोल छिड़ककर महिला को जिंदा जला दिया। गंभीर रुप से झुलसी महिला चीखते-चिल्लाते घर पहुंची। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया है।
घटना शनिवार की सुबह भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव की है। एएसपी ने अस्पताल पहुंचकर महिला का बयान लिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। इस मामले में अभी केस दर्ज नहीं हुआ है।
भटनी थाना क्षेत्र की एक महिला (35) के पति की तीन वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। इसके बाद गांव में ही दूसरों के घरों पर काम कर अपना और चार बच्चों का भरण-पोषण करती थी। शनिवार की सुबह वह दोनों छोटे बच्चे बेटी (8) व पुत्र (10) के साथ खेत की ओर गई थी।
विज्ञापन
बच्चों को रास्ते के पास ही छोड़कर वह खेत के अंदर गई। आरोप है कि वहां पड़ोस के गांव निवासी एक युवक ने उसे पकड़ लिया और जोर-जबरदस्ती करने लगा। महिला ने इसका विरोध किया तो युवक ने अपने पास मौजूद पेट्रोल उसके ऊपर छिड़ककर आग लगा दी।

Trending Videos
धू-धूकर जलती महिला ने जमीन पर लेटकर किसी तरह आग बुझाकर चीखते-चिल्लाते हुए घर की ओर भागी। वहां उसके ससुर और अन्य परिजनों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।
सूचना पाकर एएसपी शिष्यपाल सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे और महिला का बयान लिया। अपने बयान में महिला ने पड़ोस के गांव निवासी टार्जन नामकर युवक का नाम लिया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
जिला अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने महिला को जिला अस्पताल भेज दिया। डॉक्टरों के मुताबिक महिला 80 फीसदी तक झुलस गई है।