देवरिया में अलसुबह हुई वारदात से फैली सनसनी, छीना-झपटी के बाद अधेड़ की गोली मारकर हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया शहर के स्टेशन रोड पर मालगोदाम के समीप मंगलवार की सुबह बदमाशों ने एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाश दो की संख्या में थे। वह मृतक से कुछ छीनने का प्रयास कर रहे थे। विरोध करने पर सीने में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही लोग उस तरफ दौड़े, लेकिन तबतक बदमाश फरार हो गए।
मृतक की पहचान महुअवा निवासी सुभाष के रूप में हुई है। उसके कमर के पास से करीब 6 लाख रुपये भी मिले हैं। सूचना पाकर एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, एएसपी शिष्यपाल, सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय, सदर कोतवाल अरुण मौर्य मौके पर पहुंच गए। एसपी ने बताया कि मौके से मिले कागजात से मृतक की पहचान कर घरवालों को सूचना दे दी गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
बीच शहर हुई घटना से सनसनी, सतर्कता की खुली पोल
जिस जगह पर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है, वह शहर के मध्य में है। वहां से महज 100 मीटर पर सराफा बाजार है, जबकि सामने ही मालगोदाम है। इस क्षेत्र में हमेशा चहल-पहल रहती है। दुर्गा पूजा के चलते पुलिस में अतिरिक्त सतर्कता बरतने का दावा किया था। इसके बावजूद दुस्साहसिक घटना ने सारी चौकसी की पोल खोल दी है।
आंखों के सामने हत्या देख बेहोश हो गया मुकेश
घटनास्थल से कुछ दूरी पर मुकेश मददेशिया के चाय की दुकान है। उसके मुताबिक दो बदमाश छीना-झपटी कर रहे थे। जब तक वह कुछ समझ पाता बदमाशों ने गोली चला दी थी। गोली चलने के तुरंत बाद वह बेहोश हो गया। कुछ देर बाद होश आया तो 100 नंबर पर सूचना दी। बदमाश किधर गए, वह नहीं देख पाया।