फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Dengue is found in a man

शहर में भी डेंगू ने दी दस्तक

Mon, 08 Aug 2016 08:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Mon, 08 Aug 2016 08:47 PM IST
विज्ञापन
Dengue is found in a man
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo
शहर में पहले मरीज में डेंगू की पुष्टि हो हुई है। आजाद चौक चिलमापुर के रहने वाले जुबेर में डेंगू की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य महकमे में एक बार फिर हड़कंप मच गया है। इसके पहले बड़हलगंज के एक युवक में भी डेंगू की पुष्टि हुई थी। हालांकि जुबेर समय से अस्पताल पहुंच गया था। इससे तत्काल उसका इलाज शुरू हो गया और भर्ती करने की नौबत नहीं आई है। उन्हें डॉक्टरी सलाह देकर घर भेजा गया है और कंट्रोल रूम को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन


चिलमापुर के रहने वाले जुबेर पुत्र अशगर अली को बुखार आ रहा था। बुखार आने के दूसरे दिन ही वह जिला अस्पताल पहुंच गए। लक्षण के आधार पर डॉक्टर ने डेंगू जांच कराने की सलाह दी। अस्पताल में हुई जांच में आठ अगस्त को डेंगू की पुष्टि हो गई। इसके बाद जुबेर को डॉक्टरी सलाह दी गई और डेंगू के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम को भी इसकी जानकारी भेज दी गई है। जुबेर के रक्त में प्लेटलेट्स कम न होने की वजह से उन्हें भर्ती करने की नौबत नहीं आई।
विज्ञापन


बता दें कि इसके पहले बड़हलगंज स्थित एक इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल में इसकी पुष्टि हुई थी। सरकारी आंकड़े के मुताबिक अब तक दो मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं प्राइवेट अस्पताल में यह संख्या में पांच के पार पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू के लक्षण

  • बुखार होना, शरीर में दर्द और सिर दर्द होना
  • पेट दर्द, उल्टी और भूख न लगना
  • पेट में और शरीर में सूजन
  • उल्टी होना या दस्त में खून आना
  • शरीर पर लाल निशान या चकत्ते पडऩा
  • सांस लेने में दिक्कत

क्या करें

  • डेंगू बुखार एडिज एजिप्टाई नामक मच्छर के काटने से होता है यह मच्छर साफ पानी में अंडे देता है।
  • कूलर, ओवर हेड टैंक, पानी से भरे गमले, टायर, पानी के लिए बने हौदियों व अन्य जगह एकत्र हुए पानी को सप्ताह में एक बार जरूर बदल दें।
  • रोगी के दवाओं के इस्तेमाल में सतर्कता बरतें।
  • बुखार होने की दशा में पैरासिटामाल की गोली लें।
  • पानी की पट्टियों का प्रयोग करें व तत्काल चिकित्सक की सलाह लें।

क्या न करें

  • घरो के आस-पास पानी एकत्रित न होने दें।
  • रोगी को बिना मच्छरदानी के न रहने दें।
  • एस्प्रिन, ब्रूफेन व कार्टीसोन औषधि का उपयोग कदापि न करें।
  • गंभीर दशा में मरीज को अस्पताल में भर्ती कर उपचार कराएं।

पिछले साल डेंगू मरीजों की संख्या

गोरखपुर    101
देवरिया    52
कुशीनगर    42
महराजगंज    16
बस्ती    03
संतकबीरनगर    07
सिद्धार्थनगर    06
बिहार    28
गाजीपुर    01
बलिया    01 
इसके अलावा एलाईजा पॉजीटिव    45
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed