{"_id":"57a8a27a4f1c1b9976ee44e0","slug":"dengue-is-found-in-a-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में भी डेंगू ने दी दस्तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में भी डेंगू ने दी दस्तक
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Mon, 08 Aug 2016 08:47 PM IST
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में पहले मरीज में डेंगू की पुष्टि हो हुई है। आजाद चौक चिलमापुर के रहने वाले जुबेर में डेंगू की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य महकमे में एक बार फिर हड़कंप मच गया है। इसके पहले बड़हलगंज के एक युवक में भी डेंगू की पुष्टि हुई थी। हालांकि जुबेर समय से अस्पताल पहुंच गया था। इससे तत्काल उसका इलाज शुरू हो गया और भर्ती करने की नौबत नहीं आई है। उन्हें डॉक्टरी सलाह देकर घर भेजा गया है और कंट्रोल रूम को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।
चिलमापुर के रहने वाले जुबेर पुत्र अशगर अली को बुखार आ रहा था। बुखार आने के दूसरे दिन ही वह जिला अस्पताल पहुंच गए। लक्षण के आधार पर डॉक्टर ने डेंगू जांच कराने की सलाह दी। अस्पताल में हुई जांच में आठ अगस्त को डेंगू की पुष्टि हो गई। इसके बाद जुबेर को डॉक्टरी सलाह दी गई और डेंगू के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम को भी इसकी जानकारी भेज दी गई है। जुबेर के रक्त में प्लेटलेट्स कम न होने की वजह से उन्हें भर्ती करने की नौबत नहीं आई।
बता दें कि इसके पहले बड़हलगंज स्थित एक इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल में इसकी पुष्टि हुई थी। सरकारी आंकड़े के मुताबिक अब तक दो मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं प्राइवेट अस्पताल में यह संख्या में पांच के पार पहुंच चुकी है।
विज्ञापन
देवरिया 52
कुशीनगर 42
महराजगंज 16
बस्ती 03
संतकबीरनगर 07
सिद्धार्थनगर 06
बिहार 28
गाजीपुर 01
बलिया 01
इसके अलावा एलाईजा पॉजीटिव 45

डेंगू के लक्षण
- बुखार होना, शरीर में दर्द और सिर दर्द होना
- पेट दर्द, उल्टी और भूख न लगना
- पेट में और शरीर में सूजन
- उल्टी होना या दस्त में खून आना
- शरीर पर लाल निशान या चकत्ते पडऩा
- सांस लेने में दिक्कत
क्या करें
- डेंगू बुखार एडिज एजिप्टाई नामक मच्छर के काटने से होता है यह मच्छर साफ पानी में अंडे देता है।
- कूलर, ओवर हेड टैंक, पानी से भरे गमले, टायर, पानी के लिए बने हौदियों व अन्य जगह एकत्र हुए पानी को सप्ताह में एक बार जरूर बदल दें।
- रोगी के दवाओं के इस्तेमाल में सतर्कता बरतें।
- बुखार होने की दशा में पैरासिटामाल की गोली लें।
- पानी की पट्टियों का प्रयोग करें व तत्काल चिकित्सक की सलाह लें।
क्या न करें
- घरो के आस-पास पानी एकत्रित न होने दें।
- रोगी को बिना मच्छरदानी के न रहने दें।
- एस्प्रिन, ब्रूफेन व कार्टीसोन औषधि का उपयोग कदापि न करें।
- गंभीर दशा में मरीज को अस्पताल में भर्ती कर उपचार कराएं।
पिछले साल डेंगू मरीजों की संख्या
गोरखपुर 101देवरिया 52
कुशीनगर 42
महराजगंज 16
बस्ती 03
संतकबीरनगर 07
सिद्धार्थनगर 06
बिहार 28
गाजीपुर 01
बलिया 01
इसके अलावा एलाईजा पॉजीटिव 45