फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Demonetization : people protest

कैश के लिए फिर मारामारी, विरोध में जाम

Sat, 07 Jan 2017 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 07 Jan 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
Demonetization : people protest
बैंक के बाहर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
बडे़ नोटों पर पाबंदी के 59 दिन बाद भी बैंकों में हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। खासकर ग्रामीण इलाकों के बैंकों से आज भी लोगों को पर्याप्त कैश नहीं मिल पा रहा है। शुक्रवार को चौरीचौरा में एसबीआई ब्रांच पर पहुंचे लोगों ने जब नो कैश का बोर्ड देखा तो भड़क गए। महिलाएं, पुरुष सभी सड़क पर आ गए और गोरखपुर-देवरिया मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले तो समझा बुझाकर लोगों को हटाने की कोशिश की। जब वे नहीं माने तो पुलिस ने एसडीएम के निर्देश पर बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ा। करीब दो घंटे तक सड़क के दोनों किनारों पर लंबा जाम लगा रहा।
विज्ञापन


कैश की खातिर जाम लगाए लोगों पर पुलिस ने लाठियां चर्लाइं तो भगदड़ का माहौल हो गया। इस दौरान कई महिलाएं गिरकर घायल हो र्गइं। इससे क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश है। खाताधारकों का कहना है कि कई दिनों से कैश के लिए आ रहे हैं लेकिन कुछ लोगों को ही कैश मिल पा रहा है। शुक्रवार को भी क्षेत्र के लोग रकम निकालने की उम्मीद में पहुंचे हुए थे, मगर बैंक खुलते ही उन्हें कैश न होने की बात बताते हुए बोर्ड लगा दिया गया। इसके बाद लोग भड़क गए और रास्ता जाम कर दिया। इससे राहगीरों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ी। करीब दो घंटे तक सड़क के दोनों किनारों पर आवागमन पूरी तरह से ठप रहा।
विज्ञापन


एंबुलेंस फंसा देख उठाई लाठी
सड़क जाम कर रहे लोगों को समझाने के दौरान एसडीएम नलिनीकांत सिंह की नजर जाम में फंसे एक एंबुलेंस पर पड़ गई। इस पर उन्होंने खुद ही लाठी उठा ली। इसके बाद पुलिस ने लाठी पटकर भीड़ को हटाया और एंबुलेंस को रवाना कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भटहट में भी सड़क जाम
एसबीआई ब्रांच में कैश न होने पर नाराज लोगों ने सड़क जाम कर अपने गुस्से का इजहार किया। खाताधारकों का कहना था कि वे कई दिनों से कैश के लिए भटक रहे हैं। नोटबंदी के बाद ऐसा एक भी दिन नहीं गुजरा है जब बैंक आने पर उन्हें पूरी रकम मिल गई हो। पुलिस ने समझा बुझाकर किसी तरह से उन्हें शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed