{"_id":"58583bca4f1c1b1f64e39798","slug":"demonetization-angry-people-lock-the-bank-gate","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश न मिला तो बैंक में ताला जड़ा, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश न मिला तो बैंक में ताला जड़ा, प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 20 Dec 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
बैंक गेट बंद कर प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद से बैंकों से कैश न मिल पाने से परेशान लोगों का गुस्सा सोमवार को फिर फूटा। गुलरिहा के परमेश्वरपुर और भटहट स्थित एसबीआई से कैश न मिलने पर नाराज लोगों ने बैंक में बाहर से ताला मारकर कर्मचारियों को बंधक बना लिया। नाराज लोग सड़कों पर उतर आए और रास्ता जाम कर कैश की मांग करने लगे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को सड़क से हटाया। दोनों ही जगहों पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। उधर, हाटा बाजार में भी नाराज लोगों ने जाम लगाए रखा।
सरहरी प्रतिनिधि के मुताबिक परमेश्वरपुर एसबीआई शाखा पर लोग सुबह से ही एकत्र होने लगे थे, मगर बैंक खुलते ही कैश न होने की जानकारी दी गई तो लोग भड़क गए। उन्होंने बैंक में ताला जड़ दिया। यही नहीं, गुस्साए लोगों ने बालापर टिकरिया रोड जाम कर दी। पुलिस ने ताला खुलवाया, लेकिन कर्मचारी बैंक बंद कर चले गए। इसके बाद लोगों का गुस्सा और बढ़ गया और उन्होंने रास्ते को पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया। दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।
भटहट प्रतिनिधि के मुताबिक एसबीआई शाखा पर महिलाओं की संख्या सोमवार को ज्यादा थी। उन्हें भी जैसे यह मालूम हुआ कि कैश नहीं है, उन्होंने बैंक के गेट पर ताला बंद कर दिया। महिलाओं की संख्या ज्यादा होने से पुलिस भी बेबस दिखी। किसी तरह से लोगों को समझाकर हटाया गया। उधर, हाटा बाजार प्रतिनिधि के मुताबिक पूर्वांचल ग्रामीण बैंक पर लोग लाइन में लगे थे। यहां भी कैश न मिलने पर लोगों ने जाम लगा दिया। दो घंटे तक हाइवे जाम रहा, फिर पुलिस के समझाने पर लोग हटे।