{"_id":"57f26e3d4f1c1b923226f8d9","slug":"delhi-to-kolkata-new-flight-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से दिल्ली- कोलकाता के लिए नई विमान सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से दिल्ली- कोलकाता के लिए नई विमान सेवा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 03 Oct 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
flight
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर से कोलकाता और दिल्ली के लिए चार अक्टूबर से नई विमान सेवा स्पाइस जेट की उड़ान शुरू हो जाएगी। दोपहर डेढ़ बजे कोलकाता से गोरखपुर पहुंचने वाली पहली फ्लाइट का राज्य नागरिक उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा उद्घाटन करेंगे। इसके पहले गोरखपुर से कोलकाता के लिए कोई विमान सेवा नहीं थी, जबकि दिल्ली के लिए सिर्फ एयर इंडिया की एक उड़ान ही थी।
इस नई वायुसेवा के लिए सदर सांसद महंत आदित्यनाथ ने पीएम नरेंद्र मोदी और मंत्री जयंत सिन्हा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विमान सेवा पूर्वी उत्तर प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सस्ती होने की वजह से यह आमजन के लिए भी सुलभ होगी। साथ ही इस क्षेत्र के विकास और पर्यटन के क्षेत्र में भी नए आयाम प्रस्तुत करेगी। उन्होंने पूर्वांचल के लोगों को विश्वास दिलाया है कि जल्द ही गोरखपुर से दिल्ली, कोलकाता, मुंबई समेत कई बड़े शहरों के लिए वायुसेवा के क्षेत्र में और भी उपलब्धियां मिलेंगी।
कोलकाता से गोरखपुर प्रस्थान- सुबह 11.45 बजे
कोलकाता से गोरखपुर आगमन- दोपहर 1.30 बजे
गोरखपुर से दिल्ली प्रस्थान- दोपहर 1.50 बजे
गोरखपुर से दिल्ली आगमन- दोपहर 3.45
दिल्ली से गोरखपुर प्रस्थान - दोपहर 12.25 बजे
दिल्ली से गोरखपुर आगमन- दोपहर 2.10 बजे
गोरखपुर से कोलकाता प्रस्थान- दोपहर 2.40 बजे
गोरखपुर से कोलकाता आगमन- शाम 4.15 बजे