{"_id":"5befe3f0bdec2269b262f729","slug":"dead-body-of-boy-and-girl-found-on-rail-track-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: रेलवे ट्रैक पर मिले युवक-युवती के शव, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: रेलवे ट्रैक पर मिले युवक-युवती के शव, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती
Updated Sat, 17 Nov 2018 03:18 PM IST
विज्ञापन
रेल ट्रैक पर पड़ा शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर-लखनऊ रेलखंड पर शनिवार सुबह मुंडेरवा के टेढ़ी गिमटी के पास ट्रैक पर युवक-युवती की आसपास शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों रिश्ते में बुआ-भतीजे थे और शुक्रवार देर रात घर से निकले थे।
शनिवार सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने बस्ती-कांटे मार्ग के टेड़ी गिमटी के पास रेल पटरी पर युवक-युवती की लाश देख मुंडेरवा पुलिस को सूचना दी। तब तक आसपास के गांवों से भी सैकड़ों लोग पहुंच गए। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए युवक के पास मिले फोन से संपर्क किया तो दोनों के उदयपुर गांव के होने की जानकारी मिली।
युवक 20 वर्षीय राकेश पुत्र श्याम बिहारी और युवती 21 वर्षीय इंद्रावती पुत्री राम करन चौहान थी। बाद में घटनास्थल पर पहुंचे दोनों के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात भोजन के बाद सभी सोने चले गए। इसी दौरान युवक-युवती अपने घरों से गायब हो गए।
विज्ञापन
इसकी जानकारी होने पर उनकी तलाश कर रहे थे कि पुलिस ने उनके शव रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना दी। थाना प्रभारी कन्हई प्रसाद ने बताया कि दोनों के घर वालों ने आत्महत्या करने की तहरीर दी है। हत्या या आत्महत्या का मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होगा।