{"_id":"5dbd20408ebc3e93a629c53b","slug":"cyclist-guard-dies-due-to-unknown-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार गार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार गार्ड की मौत
Sat, 02 Nov 2019 11:52 AM IST
Avdhesh Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sat, 02 Nov 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
हादसे में साइकिल सवार की मौत
- फोटो : अमर उजाला
बस्ती में फोरलेन पर फुटहिया फ्लाईओवर के पास शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे साईकिल सवार 62 वर्षीय व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान 62 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक रामयज्ञ निवासी दुबौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम कटरिया (जमुआर पांडेय) के रूप में हुई है। वह जो कर्मा देवी महाविद्यालय में गॉर्ड की नौकरी करते थे। वह शनिवार की सुबह लगभग आठ बजे किसी काम से शहर जा रहे थे। इसी दौरान फुटहिया फ्लाई ओवर व नए अमहट पुल के बीच गोरखपुर की तरफ जा रहे किसी वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
फुटहिया चौकी प्रभारी दिनेश चन्द्र मिश्रा, कांस्टेबल प्रवीण चौरसिया व आशीष पहुंचे लेकिन चालक वाहन सहित फरार हो चुका था। पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।