फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CT scan will not work in district hospital for three days

तीसरे दिन भी सीटी स्कैन जांच ठप

Tue, 02 Feb 2016 07:40 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 Feb 2016 07:40 PM IST
विज्ञापन
CT scan will not work in district hospital for three days
जिला अस्पताल में सीटी स्कैन जांच तीसरे दिन भी ठप रही। मरीजों को रोजाना
विज्ञापन
सीटी स्कैन कराए बिना लौटना पड़ रहा है। ट्रेंड डॉक्टर न होने की वजह से जांच नहीं हो पा रही है। 31 जनवरी को डॉक्टर के रिटायर होने के बाद सोमवार से जिला अस्पताल में सीटी स्कैन जांच बंद है।

अस्पताल प्रशासन ने ट्रेंड डॉक्टर की नियुक्ति के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। पत्र की प्रतिलिपि एडी हेल्थ को भी भेजी गई है। मंडल के अन्य तीनों जिलों के मरीज सीटी स्कैन के लिए जिला अस्पताल आते हैं। अस्पताल में यह जांच 500 रुपये में होती है जबकि प्राइवेट जांच कराने के लिए 1500 से दो हजार रुपये देने पड़ते हैं। मंडल में गोरखपुर के अलावा कुशीनगर में सीटी स्कैन मशीन है मगर वह मशीन आज तक चली ही नहीं।

ट्रेंड डॉक्टर न होने की वजह से यहां भी अब तक जांच शुरू नहीं हो सकी है। ऐसे में मरीज गोरखपुर जिला अस्पताल ही आते हैं। अब यहां भी जांच न होने की वजह से मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है।

रेडियोलॉजिस्ट की मांग
जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. एचआर यादव ने रेडियोलॉजिस्ट के लिए एडी हेल्थ को पत्र लिखा है। उन्होंने महिला अस्पताल भेजे गए रेडियोलॉजिस्ट को वापस करने को या जिन नौ डॉक्टरों ने रेडियोलॉजिस्ट की ट्रेनिंग की है उनमें से किसी एक डॉक्टर जिला अस्पताल भेजने का अनुरोध किया है। एसआईसी ने पत्र के साथ ही नौ ट्रेंड डॉक्टरों की सूची भी एडी को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed