फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CT scan machine damaged, 175 patients return in a week

सीटी स्कैन ठप, हफ्ते भर में लौटे 175 मरीज

Thu, 09 Feb 2017 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 09 Feb 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
CT scan machine damaged, 175 patients return in a week
जिला अस्पताल। - फोटो : Amar Ujala
जिला अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की दुश्वारियां कम नहीं होे रही हैं। दवाओं का संकट तो पहले से ही बना हुआ है, मगर 22 दिन से सीटी स्कैन मशीन खराब होने के कारण यह समस्या और भी बढ़ गई। इस कारण एक हफ्ते में अब तक 175 मरीज निराश लौट चुके हैं। वहीं अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की कमी भी संकट को और बढ़ा रही है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के आरडीसी (क्षेत्रीय निदान केंद्र) में सीटी स्कैन कराने के लिए दूरदराज से रोजाना लगभग 30 मरीज पहुंचते हैं। मगर 22 दिन पहले मशीन खराब हो गई। इसके बाद से ही इसकी मरम्मत नहीं हो पाई। पहले भी यह समस्या कई बार आ चुकी है। मशीन की मरम्मत के लिए अधिकृत कंपनी ने भी बकाया भुगतान न मिलने से मशीन की मरम्मत करने से मना कर दिया। वहीं अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की कमी भी मरीजों की परेशानी बढ़ा रही है। यहां दिसंबर तक एक ही रेडियोलॉजिस्ट थे, उनके रिटायर्ड होने के बाद किसी दूसरे की पोस्टिंग नहीं हुई। ग्रामीण इलाकों में भी कोई रेडियोलॉजिस्ट और सीटी स्कैन मशीन न होने से वहां के मरीज भी जिला अस्पताल आने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


बुधवार को अस्पताल पहुंचे महावीर छपरा निवासी अमित ने बताया कि सीटी स्कैन के लिए हफ्ते में दूसरी बार आया हूं, लेकिन इस बार भी निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। इससे अच्छा है कि बाहर ही जांच करा लें। बार-बार आने में जेब भी ढीली करनी पड़ती है। ऐसे ही खजनी से आए रामसूरत (65) भी निराश होकर इस आस में लौट गए कि अगली बार जब आएंगे तो उनका सीटी स्कैन हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीटी स्कैन मशीन की खराबी और डॉक्टरों की कमी को लेकर कई बार आला अफसरों को अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई आदेश नहीं आया है। प्रयास किया जा रहा है कि डॉक्टरों की कमी जल्द दूर किया जा सके और शासन से फंड की व्यवस्था कराकर ठप पड़ी मशीन को चालू किया जा सके।
- एचआर यादव, एसआईसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed