फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   crush in gorakhnath and amarnath express

गोरखधाम व अमरनाथ एक्सप्रेस में मची अफरातफरी

Mon, 18 Jul 2016 08:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Mon, 18 Jul 2016 08:47 PM IST
विज्ञापन
crush in gorakhnath and amarnath express
ट्रेन - फोटो : ‌File Photo
हिसार जाने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस और जम्मूतवी जाने वाली अमरनाथ एक्सप्रेस के यात्रियों को सोमवार को ट्रेन में चढ़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। दोनों ही ट्रेनों की जनरल बोगियों में घुसने को लेकर नोकझोंक हुई और अफरातफरी मच गई। अमरनाथ एक्सप्रेस में तो आरपीएफ को लाठियां भांजकर स्थिति काबू में करनी पड़ी।
विज्ञापन


अमरनाथ एक्सप्रेस के छूटने का समय दोपहर 2.20 बजे है। ट्रेन यहीं से बनकर चलती है तो आमतौर पर 1.45 बजे प्लेटफॉर्म पर लग जाती है। सोमवार को ट्रेन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म आठ पर छूटने के समय पर आई। उस समय ट्रेन का दरवाजा बंद था। प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के खड़े होते ही यात्रियों की काफी भीड़ जुट गई। इसी बीच आरपीएफ के जवानों ने जनरल कोच का फाटक खुलवाया तो भीड़ बेकाबू हो गई। कुछ देर के लिए अफरातफरी जैसा माहौल हो गया।
विज्ञापन


आरपीएफ के जवानों ने जबरन घुसने वाले कुछ यात्रियों पर सख्ती बरतते हुए उन्हें भगाया। इसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी। ट्रेन भी करीब 20 मिनट की देरी से रवाना हो सकी। वहीं गोरखधाम एक्सप्रेस के देर से आने पर भीड़ जनरल कोच में जबरन घुसने लगी। इसके बाद लाइन भी टूट गई और अफरातफरी मच गई। बाद में आरपीएफ और जीआरपी ने किसी तरह स्थिति को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed