{"_id":"576568a04f1c1bef5d11b769","slug":"women-s-purse-is-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने छीना महिला का पर्स ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने छीना महिला का पर्स
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 18 Jun 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुलरिहा के सरैया में शनिवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने महिला का पर्स छीन लिया। बेटे का एडमीशन कराने के लिए उसे साथ लेकर वह स्कूटर से स्कूल जा रही थीं। पर्स में रुपये, मोबाइल के अलावा कागजात थे। मुकदमा दर्ज करके कैंट पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
शाहपुर, आवास-विकास कॉलोनी के मनोज श्रीवास्तव रेलवे कर्मचारी हैं। शनिवार की दोपहर 12 बजे उनकी पत्नी रेमी बेटे प्रत्यय का एडमीशन कराने के लिए स्कूटर से मेट्रोपॉलिटन स्कूल जा रही थीं। सरैया के पास पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने रेमी का पर्स छीन लिया। बेटे के साथ पीछा करके उन्होंने रोकने का प्रयास किया लेकिन वह भटहट की तरफ भाग निकले। शोर मचाने पर रुके राहगीरों ने सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
मौके पर पहुंची गुलरिहा पुलिस को रेमी ने बताया कि पर्स में 600 रुपये, मोबाइल के अलावा अन्य कागजात थे। सीओ गोरखनाथ डीएन शुक्ला ने बताया कि बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।