फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   women died due to burning

संदिग्ध हाल में जलने से महिला की मौत

Wed, 10 Aug 2016 07:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Wed, 10 Aug 2016 07:54 PM IST
विज्ञापन
women died due to burning
घरवालों से मिलने आई थी, लेकिन कभी वापस नहीं लौैटी - फोटो : demo pic
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के तिलौली गांव में बुधवार की सुबह एक महिला की जलने से मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, महिला के भाई ने आरोप लगाया है कि दहेज के 50 हजार रुपये बकाए थे जिसे न देने पर बहन को जलाकर मार दिया गया।
विज्ञापन


चौरीचौरा प्रतिनिधि के मुताबिक महुवा बुजुर्ग गांव निवासी कोल्ही गौड़ की बेटी गीता (24) की शादी तिलौली गांव के संजय गौड़ के साथ चार साल पहले हुई थी। भाई दीपक के मुताबिक दहेज में सुसराल वालों ने दो लाख नकद, दो अंगूठी और एक मोटरसाइकिल की मांग की थी। सब कुछ दिया गया था लेकिन नकद में 50 हजार रुपये बाद में देने का वादा किया गया था। आर्थिक तंगी की वजह से हम रुपये नहीं दे पा रहे थे जिस वजह से आए दिन बहन गीता को प्रताड़ित किया रहा था। इस बीच बुधवार की सुबह गीता की मौत हो गई।
विज्ञापन


मौत के बाद ससुराल वालों ने खबर तक नहीं दी। मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने हमें जानकारी दी है। उधर, ससुराल वालों का कहना है कि गीता खाना बनाते समय जली। चौरीचौरा के थानेदार सदानंद सिंह का कहना है कि मामले को संदिग्ध देखते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस आगे कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed