{"_id":"58c05c944f1c1bbf42dc46c4","slug":"woman-bite-her-sister-in-law-s-nose","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहासुनी में जेठानी की नाक काटी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कहासुनी में जेठानी की नाक काटी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 09 Mar 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
नाक
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़हलगंज इलाके में बुधवार को अजब ही मामला सामने आया है। आपसी विवाद में देवरानी ने जेठानी की नाक दांत से काटकर अलग कर दी। पीड़ित महिला कटा नाक लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंची तो डॉक्टर भी हैरत में पड़ गए। प्राथमिक उपचार कर उसे प्लास्टिक सर्जन के पास रेफर कर दिया गया है। अभी महिला की ओर से पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।
बड़हलगंज इलाके में रहने वाले एक परिवार में देवरानी और जेठानी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। बुधवार को भी दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों एक-दूसरे पर हमलावर हो गईं। नाराज देवरानी ने पहले जेठानी की पिटाई की और जब जेठानी ने उसे अपशब्द कहे तो उसने दांतों से उनकी नाक काट डाली। घटना देख गांव के अन्य लोग भी जुटने लगे। इसी बीच देवरानी मायके चली गई और घायल महिला को लेकर पति मेडिकल कॉलेज पहुंचा। यहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर उन्हें प्लास्टिक सर्जन के पास जाने की सलाह दी। सर्जन महिला के नाक को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।