फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman alleged to beat her

राशन को लेकर मारपीट, महिला को निर्वस्त्र कर पीटने का आरोप

Sat, 21 Jan 2017 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 21 Jan 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
चिलुआताल इलाके में सरकारी गल्ले की दुकान से राशन न मिलने पर शुक्रवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि कोटेदार ने प्रधान के साथ मिलकर महिला को निर्वस्त्र कर पीटा। महिला की सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रधान को हिरासत में ले लिया। इसके विरोध में प्रधान समर्थकों ने रास्ता जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने लोगों को समझाकर हटाया। उधर, शाम होते-होते दबाव पड़ने पर महिला अपने बयान से मुकर गई और उसने सभी आरोप वापस ले लिए।
विज्ञापन


चिलुआताल प्रतिनिधि के मुताबिक शुक्रवार को एक महिला राशन लेने के लिए सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर पहुंचीं। महिला के मुताबिक कोटेदार राशन न होने की बात कहते हुए उसे लौटाने लगा। इसी को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो देखते-देखते मारपीट में बदल गया। इसी बीच सूचना पाकर प्रधान भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद महिला ने पुलिस को फोन कर शिकायत कर दी कि प्रधान और कोटेदार ने मिलकर उसे निर्वस्त्र कर पीटा है। कुछ ही देर में मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रधान को हिरासत में ले लिया। उधर, जब यह जानकारी प्रधान समर्थकों को हुई तो उन्होंने गोरखपुर-महराजगंज मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे करीब एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत कराया। बाद में दूसरे पक्ष की ओर से दबाव पड़ने पर महिला ने अपने आरोप वापस ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed