फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Wine scandal: NSA accused preparations

शराब कांड : आरोपियों पर एनएसए की तैयारी

Wed, 02 Dec 2015 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 02 Dec 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुरी। पिपराइच के जंगल छत्रधारी गांव के बिचऊपुर टोले में जहरीली शराब पीने से हुई छह मौतों के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने एनएसए लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। शराब पिलाने के मामले में आरोपी ग्राम प्रधान प्रत्याशी और उसके भाई को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

चरगांवा ब्लाक के जंगल छत्रधारी में मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए शराब और दावतों का दौर चल रहा था। बिचऊपुर टोले से चुनाव लड़ रहे धनंजय साहनी के यहां भी रोज दावत होती थी। बीमारों की मानें तो प्रत्याशी के घर के सामने ड्रम में शराब रख दी जाती थी, जिसे जितना पीना हो पी सकता था।
विज्ञापन

25 नवंबर को रात नौ बजे दावत चल रही थी। इस दौरान शराब पीने के बाद समर्थक घर चले गए। रात में अचानक एक-एक की तबीयत खराब होने लगी। 26 नवंबर को रामललित और मन्नू की मौत हो गई। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बीमार लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान चार अन्य ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में मन्नू के पिता गणेश की तहरीर पर पिपराइच पुलिस ने धनंजय साहनी, उसके भाई भरत साहनी सहित अज्ञात के खिलाफ हत्या व अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। सूत्रों के मुताबिक दोनों के खिलाफ एनएसए लगाने के लिए एसएसपी लव कुमार ने फाइल डीएम के यहां भेज दी है। 
मेडिकल कॉलेज से हुए डिस्चार्ज
मेडिकल कॉलेज में इलाज करा रहे 13 मरीजों को मंगलवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक सभी मरीज खतरे से बाहर हैं। हालांकि, दो मरीजों की आंखों में दिक्कत होने के कारण उन्हें चेकअप के लिए समय-समय पर आने की हिदायत दी गई है। 

छह दिन में पकड़ी 1500 लीटर शराब
आबकारी टीम ने छह दिनों में लगभग 1500 लीटर शराब और 4000 क्विंटल लहन नष्ट किया। संयुक्त आबकारी अधिकारी हर्ष चौधरी, उप आबकारी आयुक्त राधेश्याम मिश्र, जिला आबकारी अधिकारी सुरेश कुशवाहा, आबकारी निरीक्षक प्रवीण पांडेय, संतोष, दिनेश, वीरेंद्र ने बहरामपुर, तिकोनिया जंगल के शेश्रगढ़, सैनिक विहार, राजघाट, विचऊपुर टोला, जंगल छत्रधारी, सिक्टौर, मानीराम, चौरीचौरा, कैंपियरगंज आदि जगहों पर छापेमारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed