फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Wine has been taken Bihar from UP

ट्रेन से बिहार पहुंच रही यूपी की शराब

Sun, 04 Sep 2016 01:32 AM IST
सतीश कुमार पांडेय, अमर उजाला, गोरखपुर।
सतीश कुमार पांडेय, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 04 Sep 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
Wine has been taken Bihar from UP
डेमो पिक
बिहार में शराब पर पाबंदी के बाद तस्कर ट्रेन से तस्करी करने में लगे हैं। दो महीने के भीतर जीआरपी ने 20 लोगों को गिरफ्तार कर 4000 अंग्रेजी और देसी शराब की बोतलें बरामद कर चुकी है। तस्करी बढ़ने पर एसपी रेलवे ने गोरखपुर अनुभाग में बिहार से सटे सभी थाने और चौकी प्रभारियों को चौकसी बरतने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


ट्रेन से शराब की तस्करी का मामला बढ़ने के बाद एसपी रेलवे सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर में स्थित थाने और चौकी पर चौकसी बढ़ाने का निर्देश जारी किया है। बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों की सघन तलाशी कराने के साथ ही रोजाना कार्रवाई की रिपोर्ट कंट्रोल रूम को भेजी जा रही है। दो महीने के भीतर अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जीआरपी ने रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म और ट्रेन में अंग्रेजी, देसी शराब के साथ 20 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्कर सीवान, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर के रहने वाले हैं। इनके कब्जे से करीब 4000 से अधिक शराब की बोतलें बरामद की गई है। तस्करों से पूछताछ में जीआरपी को चौंकाने वाली जानकारी मिली। यूपी में स्थित लाइसेंसी दुकानों से निर्धारित रेट पर शराब खरीदने के बाद तस्कर उसे बिहार में ले जाने के बाद दोगुने दाम पर बेचते हैं। 
विज्ञापन

दो महीने में दर्ज हुए 20 केस

जीआरपी ने दो महीने के भीतर आबकारी एक्ट के 20 मुकदमे दर्ज किए हैं। गोरखपुर में 10, देवरिया और भटनी में पांच - पांच मामले पकड़े गए। तस्करों ने पूछताछ में दोगुनी कमाई होने के कारण यह धंधा करने की जानकारी दी। एसपी रेलवे ने तस्करों से पूछताछ में मिली जानकारी के बाद शराब ले जाने के निर्धारित रूट और ट्रेनों में चेकिंग के लिए हर थाने, चौकी पर सिपाहियों की तैनाती कर सघन चेकिंग कराने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए महत्वपूर्ण मामले 

03 जुलाई : गोरखपुर रेलवे स्टेशन परिसर में 150 बोतलें अंग्रेजी शराब की पकड़ी र्गइं 
16 जुलाई : मुजफ्फरपुर पैसेंजर ट्रेन में 60 बोतलें अंग्रेजी शराब मिलीं 
18 जुलाई : नरकटियागंज पैसेंजर ट्रेन के शौचालय में 40 शीशी अंग्रेजी शराब पकड़ी गई 
16 अगस्त : 122 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गोरखपुर स्टेशन पर गिरफ्तार हुआ
22 अगस्त : कप्तानगंज में 40 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर पकड़ा गया 
01 सितंबर: खड्डा रेलवे स्टेशन पर सिपाहियों ने 19 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया
02 सितंबर : नरकटियागंज पैसेंजर ट्रेेन में 95 शीशी देसी शराब के साथ तस्कर पकड़ा गया 


ट्रेन से शराब की तस्करी बिहार में करने का मामला सामने आने के बाद चौकसी बढ़ा दी गई है। बिहार सीमा से सटे जिलों में स्थित गोरखपुर अनुभाग के थानों और चौकियों पर सिपाहियों की तैनाती कर चिह्नित ट्रेनों में सघन चेकिंग कराई जा रही है।
 - सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसपी रेलवे गोरखपुर 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed