फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Villegers jaam the road

कच्ची शराब के विरोध में देवरिया बाईपास जाम

Thu, 03 Nov 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 03 Nov 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
Villegers jaam the road
कच्ची शराब के विरोध में जाम लगाते ग्रामीण। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज खोराबार के रामपुर गांव के लोगों का बुधवार को गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोग भगत चौराहे के पास देवरिया बाईपास पर आ गए और सड़क जाम कर दी। सड़क जाम होते ही दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं। उधर, जाम की सूचना पाकर खोराबार पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश करने लगी। जाम लगाए लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ घंटों नारेबाजी की। करीब एक घंटे बाद लोग सड़क से हटे, जिसके बाद आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन


खोराबार प्रतिनिधि के मुताबिक रामपुर गांव में कच्ची शराब का धंधा जोरों पर चल रहा है। कई बार स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी, मगर कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज लोग बुधवार को करीब 12 बजे सड़क पर आ गए और रास्ता जाम करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। उनका कहना था कि पुलिस की मिलीभगत से कच्ची शराब का धंधा जोरों पर चल रहा है। इन ठेकों पर रोजाना ही नशेड़ी जुटते हैं, जो इधर से गुजरने वाली महिलाओं से छेड़खानी करते हैं। उधर, जाम की सूचना पाकर सीओ कैंट फोर्स के साथ पहुंच गए और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया।
विज्ञापन

कई बार दे चुके हैं प्रार्थना पत्र

स्थानीय लोगों का कहना था कि कच्ची शराब के धंधे से महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ती है। इसे लेकर कई बार प्रशासन और पुलिस अफसरों को प्रार्थना पत्र चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, जिस वजह से हम लोगों को मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed