फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two truck are collapse in khorabar, driver injured

फोरलेन पर भिड़े दो ट्रक, ड्राइवर गंभीर 

Fri, 17 Jun 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 17 Jun 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
two truck are collapse in khorabar, driver injured
खोराबार में फोरलेन पर खराब हुए ट्रक में पीछे से ट्रक घुस गई। - फोटो : satish pandey
फोरलेन पर खोराबार में बुधवार की देर रात खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से आई ट्रक ने भिड़ गई। हादसे में पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जगदीशपुर प्रतिनिधि के अनुसार झांसी का रहने वाला गोपाल गौड़ गिट्टी लेकर बुधवार की शाम सात बजे कुशीनगर जा रहा था। फोरलेन पर भैंसहा के पास उसका ट्रक खराब हो गया। सड़क किनारे ट्रक खड़ा करके वह ठीक कराने में जुट गया। रात तक गड़बड़ी ठीक न होने पर ट्रक के केबिन में सो गया। रात 11:30 बजे के करीब दिल्ली से ड्रम लेकर बिहार के कुर्सीला जा रहे ट्रक चालक रामपुर, ललवारा निवासी जावेद ने पीछे से टक्कर मार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में जावेद गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से खोराबार पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जावेद की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने बृहस्पतिवार की सुबह पीजीआई रेफर कर दिया। खोराबार पुलिस ने दोनों ट्रक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed