{"_id":"5763050a4f1c1b481e11c8cb","slug":"two-truck-are-collapse-in-khorabar-driver-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोरलेन पर भिड़े दो ट्रक, ड्राइवर गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फोरलेन पर भिड़े दो ट्रक, ड्राइवर गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 17 Jun 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
खोराबार में फोरलेन पर खराब हुए ट्रक में पीछे से ट्रक घुस गई।
- फोटो : satish pandey
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोरलेन पर खोराबार में बुधवार की देर रात खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से आई ट्रक ने भिड़ गई। हादसे में पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक गंभीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया जहां से पीजीआई रेफर कर दिया गया।
जगदीशपुर प्रतिनिधि के अनुसार झांसी का रहने वाला गोपाल गौड़ गिट्टी लेकर बुधवार की शाम सात बजे कुशीनगर जा रहा था। फोरलेन पर भैंसहा के पास उसका ट्रक खराब हो गया। सड़क किनारे ट्रक खड़ा करके वह ठीक कराने में जुट गया। रात तक गड़बड़ी ठीक न होने पर ट्रक के केबिन में सो गया। रात 11:30 बजे के करीब दिल्ली से ड्रम लेकर बिहार के कुर्सीला जा रहे ट्रक चालक रामपुर, ललवारा निवासी जावेद ने पीछे से टक्कर मार टक्कर मार दी।
हादसे में जावेद गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से खोराबार पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जावेद की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने बृहस्पतिवार की सुबह पीजीआई रेफर कर दिया। खोराबार पुलिस ने दोनों ट्रक को कब्जे में लिया है।